Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दुर्ग में 5 दिनों में 3 आत्महत्याएं :पति-पत्नी के झगड़े और अफेयर विवाद ने ली जान, घटनाओं से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सोशल मीडिया और घरेलू विवादों को लेकर हाल के दिनों में तीन आत्महत्याओं की घटनाएँ सामने आई हैं। पत्नी-पत्नी झगड़े, निजी संबंध और सोशल मीडिया रील विवाद मुख्य कारण बने। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और मृतकों के पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे गए हैं।
पति-पत्नी के झगड़े और अफेयर विवाद ने ली जान, घटनाओं से मचा हड़कंप
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    केस 1: पति-पत्नी के झगड़े के बाद पत्नी ने लगाई फांसी

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में रविवार रात सोशल मीडिया को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका अंजली साव (35) भिलाई की रहने वाली थी। अंजली इंस्टाग्राम पर रील बनाती थी, जिसे उसके पति पप्पू साव को पसंद नहीं था।

    पुलिस के अनुसार, 30 जनवरी को दंपती में विवाद हुआ। शाम को जब उनके बच्चे ट्यूशन गए, अंजली ने पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली। बच्चों के लौटने पर उन्होंने शव देखा और चीख-पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की।

    स्थानीय लोगों के अनुसार, अंजली मोहल्ले में सोशल मीडिया एक्टिव रहने के कारण चर्चित थी। 26 जनवरी को उसने अपनी आखिरी पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाली थी। दिसंबर में भी उसने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उसकी जान बच गई थी।

    केस 2: दो भाइयों के साथ रहने वाली बहन ने लगाई फांसी

    छावनी थाना क्षेत्र के श्याम नगर (कैंप-1) इलाके में 27 वर्षीय नीतू कोरी ने 31 जनवरी देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीतू अपने दो भाइयों के साथ रहती थी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले की जांच में परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

    केस 3: ग्राफिक्स डिजाइनर ने गर्लफ्रेंड विवाद में की खुदकुशी

    जामुल थाना क्षेत्र में 28 जनवरी को भोज नारायण (36) ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह भिलाई में प्राइवेट कॉलेज में सीनियर ग्राफिक्स डिजाइनर था और शादीशुदा था।

    जांच में सामने आया कि भोज का एक अन्य महिला (शादीशुदा) के साथ प्रेम संबंध था। पत्नी ने इस रिश्ते को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन भोज गर्लफ्रेंड के संपर्क में बना रहा। 28 जनवरी को अकेले घर में मौजूद रहते हुए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 29 जनवरी को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts