Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

500 करोड़ की जमीन पर खूनी बवाल:CCTV जब्त... अब वायरल ऑडियो भी जांच के घेरे में

कनाड़िया की डायमंड कॉलोनी में जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे सिपाहियों पर 8 से 10 लोगों का हमला, CCTV-DVR जब्त; वायरल ऑडियो और वीडियो भी जांच के दायरे में
CCTV जब्त... अब वायरल ऑडियो भी जांच के घेरे में
प्रतीकात्मक चित्र

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित डायमंड कॉलोनी में करीब 500 करोड़ रुपये की बताई जा रही जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद शांत कराने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों पर 8 से 10 लोगों ने हमला कर दिया। पथराव और डंडों से हुए हमले में दोनों सिपाहियों के सिर फट गए। एक सिपाही के सिर में 8 और दूसरे के सिर में 18 टांके आए। मामला वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और मीडिया तक पहुंचने के बाद पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने कनाड़िया थाने में सिपाही विजय सिंह सिकरवार की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया है। घटना के समय उनके साथ सिपाही आशीष शर्मा भी ड्यूटी पर मौजूद थे।

यह भी देखें: ग्रिड में भीषण धमाका: 160 एमवी ट्रांसफार्मर जलकर खाक,तीन घंटे की मशक्कत के बाद बुझी आग,फिर भी बिजली आपूर्ति रही सुचारु

जमीन विवाद के बीच पहुंचे थे पुलिसकर्मी

एफआईआर के मुताबिक डायमंड कॉलोनी में स्थानीय रहवासियों और संयम इंफ्रा नामक कंपनी के लोगों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। सूचना मिलने पर विजय सिंह सिकरवार और आशीष शर्मा मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराने का प्रयास किया। इसी दौरान भीड़ में शामिल 8 से 10 लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने पथराव कर दिया और पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।

यह भी देखें: Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही, 10,000 से ज्यादा मौतों की आशंका, सुनामी अलर्ट जारी

डंडे से हमला, दोनों के सिर फटे

हमले के दौरान दोनों पुलिसकर्मियों के सिर में गंभीर चोटें आईं। शिकायत के अनुसार इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से आकर सिपाही आशीष शर्मा के सिर पर डंडे से वार कर दिया। घायल दोनों पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से निकले और अस्पताल पहुंचकर इलाज कराया।

यह भी देखें: MP News : MSME में बढ़ रहा NPA का बोझ, 2 साल में लोन 36% बढ़कर 1.45 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

हमलावरों की पहचान नहीं

शिकायत में पुलिसकर्मियों ने बताया कि वे हमलावरों को नाम से नहीं जानते, लेकिन सामने आने पर उनकी पहचान कर सकते हैं। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।

यह भी देखें: 16 साल से श्मशान की रसीद संभाले बैठी विधवा: नहीं मिला मृत्यु प्रमाण पत्र

CCTV-DVR जब्त, मोबाइल वीडियो भी जांच में

घटना के बाद कनाड़िया पुलिस ने मौके से सीसीटीवी की डीवीआर जब्त कर ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मियों द्वारा बनाए गए कुछ मोबाइल वीडियो हटाए जाने की भी चर्चा है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

यह भी देखें: मानसून की पहली बारिश में मेट्रो रूट बने डेंजर जोन: जलभराव से हादसों का खतरा, जर्जर सड़कों से बढ़ी परेशानी

500 करोड़ की जमीन पर विवाद

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पूरा विवाद करीब 17 एकड़ जमीन को लेकर है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 500 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसी जमीन को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आए थे।

यह भी देखें: इंदौर: फ्लाइट से सफर, ट्रेनों में चोरी; लग्जरी लाइफ के लिए शातिर चोर का अनोखा तरीका

मोहसिन खान और वायरल ऑडियो की भी चर्चा

घटना के दौरान मोहसिन खान नामक व्यक्ति का नाम भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह मौके पर मौजूद था, हालांकि बाद में वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे वहां से हटवा दिया। सूत्रों के मुताबिक मोहसिन खान और एक पुलिसकर्मी के बीच हुई कथित बातचीत की कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि पुलिस ने इन ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts