Jio का 10 हजार रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान, 3 साल की वैलिडिटी के साथ मिलेगा 2737GB डेटा

नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए 3 साल की वैलिडिटी वाला खास रिचार्ज प्लान पेश किया है। इसकी कीमत 10,000 रुपए है। इस प्लान में यूजर्स को 36 महीने तक अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा और 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा प्लान में JioHotstar, JioAICloud और Canva Pro Lite जैसे अतिरिक्त बेनिफिट्स भी दिए जा रहे हैं।
3 साल तक मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
जियो के 10,000 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में पूरे 3 साल यानी 36 महीने की वैलिडिटी मिलती है। इसके तहत यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। इसमें रोमिंग कॉल भी शामिल हैं। यानी दूसरे शहर या राज्य में जाने पर भी यूजर्स इस प्लान का फायदा उठा सकेंगे।
रोजाना मिलेगा 2.5GB डेटा
इस रिचार्ज प्लान में हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड इंटरनेट डेटा मिलेगा। 3 साल की पूरी वैलिडिटी के दौरान यूजर्स को कुल 2737.5GB डेटा इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी दी जा रही है।
JioHotstar और Canva Pro Lite का भी सब्सक्रिप्शन
जियो के इस प्लान में सिर्फ कॉलिंग और इंटरनेट ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलती हैं। इसमें JioHotstar का मोबाइल और हॉलीवुड सब्सक्रिप्शन शामिल है।
इसके अलावा यूजर्स को JioAICloud के जरिए 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज का फायदा मिलेगा। प्लान में 12 महीने के लिए Canva Pro Lite का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है, जिसकी कीमत 1,590 रुपए बताई गई है।
Jio के दूसरे प्लान भी उपलब्ध
जियो के पोर्टल पर 1 साल की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान भी उपलब्ध हैं। इनमें 1,748 रुपए वाला प्लान शामिल है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है, लेकिन मोबाइल डेटा नहीं दिया जाता। इसके अलावा कंपनी का 3,599 रुपए वाला एनुअल रिचार्ज प्लान भी लिस्टेड है। ऐसे में यूजर्स अपनी कॉलिंग और डेटा की जरूरत के हिसाब से अलग-अलग प्लान चुन सकते हैं।




















