Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिपावली पर आधी कीमत में उड़ान! एयरलाइंस ने घटाए दाम,13 हजार का टिकट 5-6 हजार में, 24 घंटे में बड़ा उलटफेर

दिपावली के दिन हवाई किरायों में अचानक बड़ी गिरावट आई। शनिवार के मुकाबले रविवार को मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे से इंदौर आने के टिकट 5 से 6 हजार रुपए तक सस्ते हो गए। हैदराबाद रूट पर सबसे ज्यादा 6,263 रुपए की कमी आई। यात्रियों की संख्या घटने से एयरलाइंस ने किराए कम किए, जबकि दिल्ली रूट पर दाम स्थिर रहे।
दिपावली पर आधी कीमत में उड़ान! एयरलाइंस ने घटाए दाम,13 हजार का टिकट 5-6 हजार में, 24 घंटे में बड़ा उलटफेर
AI GENERATED

इंदौर। त्योहारों के दौरान हवाई सफर करना यात्रियों की जेब पर भारी पड़ रहा था। दिवाली से पहले फ्लाइट की मांग बढ़ने के साथ ही हवाई टिकटों के दाम भी आसमान छूने लगे थे। हालात ऐसे थे कि मुंबई, अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे जैसे शहरों से इंदौर आने के लिए यात्रियों को 11 से 13 हजार रुपए तक खर्च करने पड़ रहे थे। लेकिन दिवाली आते ही हवाई किरायों की तस्वीर पूरी तरह बदल गई। महज 24 घंटे के भीतर कई रूटों पर टिकटों के दाम 5 से 6 हजार रुपए तक नीचे आ गए।शनिवार 7 नवंबर और रविवार 8 नवंबर के शुरुआती किरायों की तुलना करें तो कई शहरों से इंदौर आने वाले यात्रियों को टिकट की कीमत में लगभग आधी राहत मिली। सबसे ज्यादा गिरावट अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे रूट पर देखने को मिली। हालांकि दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट के किराए में कोई खास बदलाव नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: बेंगलुरु से लखनऊ जा रही IndiGo फ्लाइट 6E-451 में हाईजैक की धमकी, टॉयलेट में मिला संदिग्ध नोट; पायलट ने लिया यू-टर्न

मुंबई से इंदौर का टिकट 5 हजार रुपए से ज्यादा सस्ता

ट्रैवल एजेंट्स और एयरलाइंस की बुकिंग वेबसाइट्स पर उपलब्ध शुरुआती किरायों के अनुसार, मुंबई से इंदौर आने का टिकट शनिवार को 11,407 रुपए में मिल रहा था। रविवार को यही किराया घटकर 6,277 रुपए रह गया। यानी एक ही दिन में यात्रियों को 5,130 रुपए की राहत मिली।अहमदाबाद से इंदौर आने वाले यात्रियों के लिए गिरावट इससे भी ज्यादा रही। शनिवार को इस रूट का शुरुआती किराया 12,309 रुपए था, जो रविवार को घटकर 6,345 रुपए पर आ गया। इस तरह टिकट की कीमत में 5,964 रुपए की कमी दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें: 7 हत्याएं, PRESS का स्टिकर और इत्र की बोतलें! बेंगलुरु हत्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे

हैदराबाद और पुणे रूट पर भी किराए धड़ाम

हैदराबाद से इंदौर आने वाली फ्लाइट का शुरुआती किराया शनिवार को 11,554 रुपए था। रविवार को यह घटकर 5,291 रुपए रह गया। इस रूट पर यात्रियों को एक दिन में 6,263 रुपए की राहत मिली।इसी तरह पुणे से इंदौर आने का शुरुआती किराया भी 12,891 रुपए से घटकर 6,778 रुपए पर पहुंच गया। यानी इस रूट पर 6,113 रुपए की गिरावट दर्ज की गई।दूसरी ओर दिल्ली से इंदौर आने वाले यात्रियों को ऐसी राहत नहीं मिली। दोनों दिन इस रूट का शुरुआती किराया करीब 6,846 रुपए के आसपास बना रहा।

ये भी पढ़ें: Delhi Metro Timing: दिवाली पर रात 10 बजे तक ही चलेगी मेट्रो, दिल्ली-NCR के यात्रियों के लिए DMRC की एडवाइजरी

एक नजर में दो दिनों के किरायों का अंतर

शहर

7 नवंबर का किराया

8 नवंबर का किराया

गिरावट

मुंबई

₹11,407

₹6,277

₹5,130

अहमदाबाद

₹12,309

₹6,345

₹5,964

हैदराबाद

₹11,554

₹5,291

₹6,263

पुणे

₹12,891

₹6,778

₹6,113

दिल्ली

₹6,846

₹6,846

खास बदलाव नहीं

दिवाली पर यात्रियों की संख्या घटी, इसलिए सस्ते हुए टिकट

ट्रैवल एजेंट्स के मुताबिक, दिवाली के दौरान हवाई किरायों में गिरावट के पीछे यात्रियों की संख्या कम होना प्रमुख वजह है। दीपोत्सव के लिए ज्यादातर लोग दिवाली से पहले ही अपने घर पहुंच जाते हैं। ऐसे में त्योहार के दिन हवाई सफर करने वालों की संख्या घट जाती है।दिवाली पर छुट्टी होने के कारण व्यापार और व्यवसाय से जुड़े यात्रियों की आवाजाही भी कम हो जाती है। वहीं, घूमने-फिरने वाले पर्यटकों की संख्या में भी कमी रहती है। यात्रियों की मांग घटने पर एयरलाइंस टिकटों की शुरुआती कीमतों में कटौती कर देती हैं, ताकि अधिक से अधिक सीटों की बुकिंग हो सके।

ये भी पढ़ें: बद्रीनाथ धाम की पहाड़ी पर लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें, वन विभाग की टीम जुटी; 3 दिन में दूसरी घटना से बढ़ी चिंता

कई बार उड़ानें तक करनी पड़ती हैं निरस्त

ट्रैवल एजेंट्स का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की मांग में उतार-चढ़ाव का सीधा असर हवाई किरायों पर पड़ता है। दिवाली जैसे बड़े त्योहार पर कई बार यात्रियों की संख्या इतनी कम हो जाती है कि एयरलाइंस को अपनी कुछ उड़ानें निरस्त करने तक का फैसला लेना पड़ता है।

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...

Latest Posts