GST-2.0 रिफॉर्म्स आज से लागू : आम आदमी की जेब को मिलेगी राहत, कार-बाइक्स, चिप्स-बिस्किट से कपड़े तक... रोजमर्रा का सामान हुआ सस्ता

Follow on Google News
GST-2.0 रिफॉर्म्स आज से लागू : आम आदमी की जेब को मिलेगी राहत, कार-बाइक्स, चिप्स-बिस्किट से कपड़े तक... रोजमर्रा का सामान हुआ सस्ता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। देश में आज यानी 22 सितंबर 2025 से GST 2.0 लागू हो गया है। सरकार ने 3 सितंबर को इस ऐतिहासिक बदलाव का ऐलान किया था और अब यह हकीकत बन चुका है। नए टैक्स सिस्टम के तहत अब केवल दो स्लैब रहेंगे – 5% और 18%। इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा क्योंकि डेयरी प्रोडक्ट, किराना सामान, टीवी-एसी और कार-बाइक तक तमाम चीजें सस्ती हो गई हैं। वहीं, विलासिता और हानिकारक उत्पादों पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है।

    नवरात्रि की शुरुआत के साथ ही यह टैक्स सुधार लागू हुआ है, जिससे त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बड़ी राहत मिलेगी। सरकार का मकसद है कि जरूरी सामान आम आदमी की पहुंच में आए और महंगाई का बोझ कम हो।

    डेयरी और रसोई का सामान सस्ता

    • नए GST नियमों का सबसे बड़ा फायदा रसोई से शुरू होता है।
    • अमूल घी (1 KG) ₹650 से घटकर ₹610 हो गया यानी ₹40 की बचत।
    • मदर डेयरी पनीर (200g) अब ₹92 मिलेगा, जो पहले ₹95 था।
    • अमूल बटर (100g) ₹62 से घटकर ₹58 हो गया।
    • इसके अलावा, दूध, पनीर और मक्खन जैसे रोजाना इस्तेमाल होने वाले डेयरी प्रोडक्ट्स अब पहले की तुलना में 2-40 रुपए तक सस्ते हो गए हैं।

    साबुन, शैम्पू और टूथपेस्ट भी हुए सस्ते

    • रोजमर्रा की जरूरत के पर्सनल केयर प्रोडक्ट्स पर भी कीमतों में बड़ी कमी आई है।
    • लक्स बाथ सोप अब ₹24 की जगह ₹21 में मिलेगा।
    • क्लिनिक प्लस शैम्पू (340 ml) ₹393 से घटकर ₹340 पर आ गया।
    • कोलगेट टूथपेस्ट (150g) ₹110 से घटकर ₹99 हो गया।
    • यानी नहाने-धोने और बालों की देखभाल के सामानों पर लोगों को 5% से लेकर 15% तक की राहत मिली है।

    खाने-पीने की चीजों में भी गिरावट

    • पार्ले-जी बिस्किट अब ₹10 की जगह ₹9 में मिलेगा।
    • रेड लेबल चाय पत्ती (250g) ₹150 से घटकर ₹135 हो गई।
    • ब्रू कॉफी (50g) ₹175 से घटकर ₹156 पर आ गई।
    • कोल्ड ड्रिंक, नूडल्स और बिस्किट जैसी पैकेज्ड चीजें अब ₹1 से लेकर ₹25 तक सस्ती हो गई हैं।

    AC-TV और इलेक्ट्रॉनिक्स में बड़ी राहत

    • महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स की खरीददारी करने वालों के लिए भी अच्छी खबर है।
    • वोल्टास स्प्लिट AC (1.5 टन) ₹34,000 से घटकर ₹29,600 पर आ गया।
    • सोनी ब्राविया TV (40”) ₹41,990 से घटकर ₹37,791 में मिलेगा।
    • LG स्प्लिट AC (1.5 टन) ₹36,000 से घटकर ₹32,400 हो गया।
    • यानि एक बार में हजारों रुपये की बचत अब ग्राहकों को होगी।

    होटल, फ्लाइट और सिनेमा टिकट भी सस्ते

    • नए GST स्लैब का असर सर्विस सेक्टर पर भी दिखेगा।
    • ₹1000 से ₹7500 तक के होटल रूम पर टैक्स 12% से घटकर 5% कर दिया गया है।
    • सिनेमा टिकट ₹100 से कम की अब 5% टैक्स स्लैब में आएगी।
    • ब्यूटी और हेल्थ से जुड़ी सर्विसेज भी अब 18% से घटकर 5% टैक्स पर मिलेंगी।

    कुछ प्रोडक्ट्स पर बढ़ा टैक्स, होंगे महंगे

    • जहां एक तरफ जरूरी सामान सस्ते हुए हैं, वहीं विलासिता और हानिकारक चीजों पर टैक्स बढ़ाया गया है।
    • बड़ी SUVs और लग्जरी कारों पर अब 40% टैक्स लगेगा।
    • 350cc से ज्यादा की मोटरसाइकिलें इसी दायरे में आएंगी।
    • सिगरेट, पान मसाला, तंबाकू और जुआ-कैसिनो पर भी टैक्स 28% से बढ़कर 40% कर दिया गया है।

    महंगे होंगे तंबाकू, शराब और लग्जरी सामान

    सामान पहले टैक्स अब टैक्स बढ़ोतरी
    पान मसाला, तंबाकू प्रोडक्ट्स, सिगरेट, प्रीमियम शराब 28% 40% ↑12%
    एडिशनल शुगर ड्रिंक्स 28% 40% ↑12%
    एयरक्राफ्ट, यॉट 28% 40% ↑12%
    रिवॉल्वर, पिस्टौल 28% 40% ↑12%
    कोयला 5% 18% ↑13%

    बड़ी पेट्रोल कारें (1200cc/4 मीटर से ज्यादा) और 1500cc डीजल कारों पर भी 40% टैक्स लागू होगा।
    350cc से ज्यादा की मोटरसाइकिलें भी इसी स्लैब में आएंगी। हालांकि पहले इन पर 28% GST + 17% सेस लगता था, जो अब घटकर 40% कुल रह गया है।

    सरकार का दावा – अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट

    • सरकार का कहना है कि GST 2.0 से आम आदमी की जेब में बचत होगी, खपत बढ़ेगी और अर्थव्यवस्था को बूस्ट मिलेगा।
    • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अनुसार, इससे इकोनॉमी में 2 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रवाह होगा।
    • चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर का मानना है कि लोगों के हाथ में ज्यादा पैसा आने से खपत और प्रोडक्शन दोनों बढ़ेंगे।

    किन चीजों की कीमत में बदलाव नहीं

    • 0% स्लैब : ताजा फल-सब्जी, दूध, खुला आटा, ब्रेड।
    • 5% स्लैब : इलेक्ट्रिक व्हीकल्स।
    • 3% स्लैब : सोना, चांदी, हीरा।
    • 18% स्लैब : मोबाइल फोन, लैपटॉप, कंप्यूटर।
    • सिगरेट और बीड़ी पर फिलहाल 28% + सेस जारी रहेगा।

    शिकायत कैसे करें

    अगर दुकानदार नई दरों का फायदा न दे तो-

    • नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन: 1800-11-4000 पर कॉल करें।
    • CBIC GST हेल्पलाइन: 1800-1200-232 पर शिकायत करें।
    • नेशनल एंटी प्रॉफिटियरिंग अथॉरिटी की वेबसाइट पर बिल की कॉपी और दुकानदार का नाम/पता अपलोड कर सकते हैं।
    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts