Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आओ हरियली बचाएं :पर्यावरण बचाने के लिए NSUI ने अयोध्या बायपास पर किया मार्च, पटवारी बोले-पेड़ों की कटाई भविष्य से खिलवाड़

राजधानी भोपाल में अयोध्या बायपास पर पेड़ों की कटाई के विरोध में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) ने मार्च किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी उपस्थित थे।
Follow on Google News
पर्यावरण बचाने के लिए NSUI ने अयोध्या बायपास पर किया मार्च, पटवारी बोले-पेड़ों की कटाई भविष्य से खिलवाड़
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मध्यप्रदेश भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा पर्यावरण बचाओ, पेड़ बचाओ अभियान के अंतर्गत रविवार को पैदल मार्च का आयोजन किया । यह मार्च मिनाल के गेट नंबर–4 (अयोध्या बायपास रोड) से प्रारंभ हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र, युवा एवं संगठन के कार्यकर्ता शामिल हुए। मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए और आम नागरिकों से पेड़ों की रक्षा करने की अपील की।

    Uploaded media

    हम सड़क से संसद तक विरोध करेंगे : पटवारी

    इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अरावली पर्वतमाला को बचाना आज देश की सबसे बड़ी पर्यावरणीय ज़रूरत है। वहीं मध्यप्रदेश के सिंगरौली, भोपाल सहित कई क्षेत्रों में जिस तरह से अंधाधुंध पेड़ कटाई हो रही है, वह आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। कांग्रेस और NSUI पर्यावरण विनाश के खिलाफ सड़क से संसद तक संघर्ष जारी रखेंगे।

    Uploaded media

    यह नारा नहीं, जीवन से जुड़ा प्रश्न : चौकसे

    प्रदेश NSUI अध्यक्ष आशुतोष चौकसे ने कहा कि कॉर्पोरेट हितों के लिए प्रकृति की बलि नहीं दी जाएगी। पर्यावरण संरक्षण कोई औपचारिक नारा नहीं बल्कि जीवन से जुड़ा प्रश्न है। सरकार की नीतियों के कारण लगातार जंगल और हरियाली समाप्त की जा रही है। NSUI छात्रों और युवाओं के साथ मिलकर पेड़ कटाई के हर फैसले का विरोध करेगी और जन-जागरूकता अभियान को और तेज़ किया जाएगा।

    आंदोलन और व्यापक होगा : दांगी

    प्रदेश NSUI प्रभारी रवि दांगी ने कहा कि छात्र संगठन होने के नाते NSUI का दायित्व है कि वह पर्यावरण, शिक्षा और भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सबसे आगे खड़ा हो। आज का यह पैदल मार्च एक शुरुआत है, आने वाले समय में यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा।  गौरतलब है कि अयोध्या बायपास पर सड़क चौड़ी करण के लिए हजारों की संख्या में पेड़ काटे जा रहे थे। पीपुल्स समाचार ने यह मुद्दा सबसे पहले उठाया, इसके बाद एनजीटी ने इस पर रोक लगाई है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts