GOAT इंडिया टूर का आखिरी दिन:मेसी, सुआरेज और पॉल दिल्ली में मंचाएंगे हंगामा

अर्जेंटीना और इंटर मियामी के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने भारत दौरे के आखिरी दिन दिल्ली में धमाल मचाने वाले हैं। मेसी का यह दौरा ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ नाम से जाना जा रहा है। अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी का स्वागत परफॉर्मेंस के साथ किया जाएगा। इसके बाद वह इंडियन सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच, फुटबॉल क्लिनिक और युवा खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे।
Follow on Google News
मेसी, सुआरेज और पॉल दिल्ली में मंचाएंगे हंगामा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    नई दिल्ली। फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार लियोनेल मेसी भारत दौरे के आखिरी दिन दिल्ली में कई अहम कार्यक्रमों और मुलाकातों में शामिल होंगे। उनके भारत दौरे को ‘GOAT इंडिया टूर 2025’ कहा गया है। कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में शानदार कार्यक्रमों के बाद अब मेसी की नजरें दिल्ली पर हैं, जहां उनके आगमन के लिए विशेष ट्रैफिक गाइडलाइन जारी की गई हैं।

    यह भी पढ़ें: मुंबई में मेसी का जलवा, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों से होगी मुलाकात

    दिल्ली आगमन और ग्रीट सेशन

    मेसी सोमवार सुबह 10:45 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह एक होटल में लगभग 50 मिनट तक ‘मीट एंड ग्रीट’ सेशन में भाग लेंगे, जिसमें कुछ चुनिंदा फैंस और विशेष अतिथि शामिल होंगे। इसके तुरंत बाद वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगभग 20 मिनट की प्राइवेट मीटिंग करेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और चीफ जस्टिस सूर्यकांत भी मौजूद रह सकते हैं। मेसी मारियानो ऑगस्टिन कॉसिनो से भी मुलाकात करेंगे।

    अरुण जेटली स्टेडियम में कार्यक्रम

    दिल्ली में मुख्य कार्यक्रम अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित होगा। यहाँ का शेड्यूल इस प्रकार है-

    मेसी दोपहर 3:30 बजे स्टेडियम में प्रवेश करेंगे। उनका स्वागत संगीत और परफॉर्मेंस के साथ किया जाएगा। इसके बाद वे छोटे फुटबॉल मैदान में जाएंगे और इंडियन सेलिब्रिटी के साथ एक मैत्रीपूर्ण मैच में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा, वह खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं से मिलेंगे।

    मेसी के साथ उनके टीममेट्स लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहेंगे। पूर्व के इवेंट्स की तरह, दिल्ली में भी क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा के आने की संभावना जताई जा रही है। विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ पहले ही दिल्ली आ चुके हैं।

    मुंबई में बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान और क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भी मेसी से मिल चुके हैं। उनके साथ करीबी फोटोग्राफ्स और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। करीना कपूर अपने दोनों बच्चों तैमूर और जेह अली खान के साथ इस कार्यक्रम में शामिल थीं।

    Uploaded media
    Uploaded media

    मेसी का यह दौरा सिर्फ फैन मीटिंग तक सीमित नहीं है। वह 30 बच्चों के लिए फुटबॉल क्लिनिक भी आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करना, भारत में फुटबॉल को बढ़ावा देना और इंटरनेशनल स्तर पर खेल की संस्कृति को मजबूत करना है।

    दिल्ली कार्यक्रम का उद्देश्य भारत में फुटबॉल के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाना, इंटरनेशनल फुटबॉल सितारों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करना, भारतीय सेलिब्रिटी और खिलाड़ियों को ग्लोबल फूटबॉल आइकन से जोड़ना है।
    मेसी कार्यक्रमों के बाद शाम 6:10 बजे अर्जेंटीना के लिए रवाना होंगे। उनके साथ टीममेट्स और स्टाफ भी होंगे।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts