Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मेसी मैजिक :हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में मेसी का फ्रेंडली मैच शुरू, राहुल सहित सीएम रेड्डी भी मौजूद

इससे पहले म्यूजिकल नाइट के बाद लेजर शो हुआ। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं। दोनों ने ताज फलकनुमा पैलेस में मेसी से मुलाकात की।
हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में मेसी का फ्रेंडली मैच शुरू, राहुल सहित सीएम रेड्डी भी मौजूद

स्पोर्ट्स डेस्क। अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। दिन की शुरुआत उन्होंने कोलकाता से की वहीं अब हैदराबाद में उनके कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। शहर के उप्पल स्टेडियम में मेसी के स्वागत में म्यूजिकल नाइट आयोजित की गई है, जहां बड़ी संख्या में फैंस मौजूद हैं।

इस इवेंट के बाद मेसी हैदराबाद में 7-ए-साइड फ्रेंडली मैच भी खेलते नजर आएंगे, जिसे लेकर फुटबॉल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। माना जा रहा है कि यह मैच पूरी तरह एंटरटेनमेंट और फैंस से जुड़ाव के मकसद से खेला जाएगा।  रेवंत रेड्‌डी-9 और मेसी ऑलस्टार्स के बीच फ्रेंडली मैच के पेनल्टी शूटआउट में हिस्सा लेंगे। वे CM रेवंत रेड्‌डी के साथ फुटबॉल में ड्रिब्लिंग भी करेंगे।

इससे पहले मेसी ने हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात की। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

 

मेसी संग दो अन्य फुटबॉलर भी भारत आए

दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत पहुंचते ही देश में जबरदस्त माहौल दिख रहा हैं। वहीं मेसी के साथ उरुग्वे के स्टार स्ट्राइकर लुईस सुआरेज और अर्जेंटीना के मिडफील्डर रोड्रिगो डी पॉल भी भारत पहुंचे हैं। तीनों फुटबॉल खिलाड़ी रात करीब 2:30 बजे कोलकाता एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां फैंस की भारी भीड़ ने उनका स्वागत किया।

तेलंगाना CM ने किया मेसी का स्वागत

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने रविवार शाम करीब 6 बजे ऐतिहासिक फलकनुमा पैलेस में दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी का औपचारिक स्वागत किया। मेसी इन दिनों तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं, जिसे लेकर देशभर में फुटबॉल फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

फलकनुमा पैलेस में हुए इस विशेष कार्यक्रम के दौरान मेसी के साथ उनके साथी खिलाड़ी भी मौजूद रहे। इससे पहले हैदराबाद पहुंचने पर मेसी के सम्मान में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें खेल, संस्कृति और मेहमाननवाज़ी का अनूठा संगम देखने को मिला।

Twitter Post

 

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts