सनी देओल का ओटीटी धमाका :सैफ अली खान सुनाएंगे लोकतंत्र की पहली लड़ाई

कॉर्पोरेट दुनिया की चमक के पीछे की अंधेरी जंग दिखाएगी हंसल मेहता की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’। इसमें अनिल कपूर एक ताकतवर बिजनेस टाइकून हैं और विजय वर्मा उनका सबसे भरोसेमंद उत्तराधिकारी।
Follow on Google News
सैफ अली खान सुनाएंगे लोकतंत्र की पहली लड़ाई
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। नेटफ्लिक्स इंडिया ने 2026 के लिए ऐसा पत्ता खोला है, जिसने ओटीटी की सियासत गर्म कर दी है। ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट में प्लेटफॉर्म ने साफ कर दिया कि अब खेल सिर्फ कंटेंट का नहीं, बल्कि स्टारडम, स्केल और सिनेमा जैसी कहानियों का होगा। क्राइम थ्रिलर, बायोपिक और फैमिली ड्रामा से सजी यह लाइनअप सीधे बड़े पर्दे की टक्कर की है।

    कोर्टरूम में गूंजेगा सनी देओल का डायलॉग

    साल 2026 का सबसे बड़ा सरप्राइज है सनी देओल का ओटीटी डेब्यू। नेटफ्लिक्स की लीगल थ्रिलर ‘इक्का’ में सनी वकील बनकर न्याय की जंग लड़ते नजर आएंगे। सामने होंगे अक्षय खन्ना—ठंडे दिमाग और तीखे सवालों के साथ। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा के निर्देशन में बनी यह फिल्म उस केस की कहानी है, जिसमें कानून से ज्यादा अतीत की चोटें फैसले तय करती हैं। महबूब स्टूडियो से लेकर असली अदालतों तक शूट हुए सीन, और सनी-अक्षय की आमने-सामने की बहसें फिल्म का फर्स्ट लुक आते ही चर्चा तेज हो चुकी है।

    जब भारत ने पहली बार वोट दिया, सैफ बनेंगे गवाह

    इतिहास के पन्नों से निकलकर स्क्रीन पर आएगी सीरीज ‘हम हिंदुस्तानी’। 1951-52 के भारत के पहले आम चुनाव की पृष्ठभूमि पर बनी इस सीरीज में सैफ अली खान और प्रतीक गांधी लोकतंत्र की पहली लड़ाई लड़ते दिखेंगे। राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी यह कहानी उन अफसरों और पुलिसकर्मियों की है, जिन्होंने आज़ादी के बाद लोकतंत्र को जमीनी हकीकत बनाया। खास बात यह है कि इसी प्रोजेक्ट के साथ सैफ का नेटफ्लिक्स के साथ 10 सालों का सफर भी पूरा हो रहा है। गुजरात और यूपी में बने विशाल सेट्स, बैलगाड़ियां और पुरानी मतपेटियां—हर फ्रेम 1950 के दशक में ले जाता है।

    सत्ता, सूट और साजिशें: अनिल कपूर का ‘फैमिली बिजनेस’

    कॉर्पोरेट दुनिया की चमक के पीछे की अंधेरी जंग दिखाएगी हंसल मेहता की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’। इसमें अनिल कपूर एक ताकतवर बिजनेस टाइकून हैं और विजय वर्मा उनका सबसे भरोसेमंद उत्तराधिकारी। कहानी तब पलटती है, जब सत्ता की भूख गुरु-शिष्य के रिश्ते को दुश्मनी में बदल देती है। इस सीरीज में रिया चक्रवर्ती का अहम कमबैक, साथ में नेहा धूपिया और आकाश खुराना भी नजर आएंगे। मुंबई के लग्ज़री लोकेशन्स और विदेशी ठिकाने इसकी भव्यता बढ़ाते हैं।

    किचन में लाश, चेहरे पर मुस्कान: माधुरी का डार्क अवतार

    डार्क कॉमेडी का तड़का लगाएगी फिल्म ‘मां बहन’। सुरेश त्रिवेणी के निर्देशन में माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी पहली बार मां-बेटी के रूप में साथ नजर आएंगी। कहानी शुरू होती है एक किचन में मिली लाश से—और फिर शुरू होता है हंसी और सस्पेंस का खतरनाक खेल। भोपाल के पुराने घरों में शूट हुई इस फिल्म में रवि किशन की मौजूदगी इसे देसी फ्लेवर देती है, जबकि माधुरी का बिल्कुल अलग अंदाज सरप्राइज बनने वाला है।

    क्लासरूम से करोड़ों तक: ‘हैलो बच्चों’ में अलख पांडे की कहानी

    बायोपिक सेगमेंट में सबसे प्रेरक कहानी है ‘हैलो बच्चों’। ‘फिजिक्स वल्लाह’ के संस्थापक अलख पांडे का किरदार निभा रहे हैं विनीत कुमार सिंह, जिन्होंने इसके लिए खुद को पूरी तरह बदल लिया है।वहीं, एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 3’ में विशाल भारद्वाज, किरण राव, विक्रमादित्य मोटवाने और शकुन बत्रा जैसे दिग्गज निर्देशक एक बार फिर रिश्तों के अनकहे सच सामने लाएंगे।

    हिट शोज की वापसी, सस्पेंस भी बरकरार

    नेटफ्लिक्स 2026 में हिट शोज की वापसी भी होगी। ‘कोहरा 2’ 11 फरवरी को दस्तक देगी, जबकि ‘मिसमैच्ड 4’, ‘मामला लीगल है 2’ और ‘ढिंढोरा 2’ भी लौट रहे हैं। हालांकि ‘रक्त ब्रह्मांड’ और ‘अक्का’ को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है। नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वाइस प्रेसिडेंट मोनिका शेरगिल के मुताबिक, इस बार हर कहानी को उसके समय, भाषा और लुक में पूरी सच्चाई के साथ पेश करने पर जोर दिया गया है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts