PlayBreaking News

सीधे ओटीटी पर आ सकती है आलिया की स्पाई फिल्म ‘अल्फा’:YRF यूनिवर्स में बड़ा बदलाव!

Follow on Google News
YRF यूनिवर्स में बड़ा बदलाव!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    यशराज फिल्म्स का स्पाई यूनिवर्स अब तक ‘टाइगर’, ‘पठान’ और ‘वॉर’ जैसी पुरुष प्रधान फिल्मों के दम पर बॉक्स ऑफिस पर राज करता आया है। लेकिन अब इसी यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर यह फिल्म सिनेमाघरों की बजाय सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा सकती है।

    थिएटर नहीं, डिजिटल पर जासूसी मिशन?

    ‘अल्फा’ को 2026 में रिलीज किया जाना तय है और इसे YRF स्पाई यूनिवर्स का अहम चैप्टर माना जा रहा था। ऐसे में इसकी संभावित डायरेक्ट ओटीटी रिलीज उन दर्शकों के लिए चौंकाने वाली खबर है, जो इसे बड़े पर्दे पर भव्य अंदाज में देखने का इंतजार कर रहे थे। ट्रेड सूत्रों की मानें तो निर्माता इस फैसले पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और जल्द ही इस पर अंतिम मुहर लग सकती है।

    बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों ने बदला गेम प्लान?

    फिल्म ट्रेड से जुड़े जानकारों का मानना है कि आदित्य चोपड़ा किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते। हाल ही में रानी मुखर्जी की महिला प्रधान फिल्म ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन निर्माताओं के लिए चिंता का विषय बना है। इसके अलावा, ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की बहुप्रतीक्षित ‘वॉर 2’ भी करीब 282 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर पाई, जबकि मौजूदा दौर में बड़ी फिल्मों से 500 करोड़ क्लब की उम्मीद की जाती है।

    ओटीटी पर रिलीज से मिलेगा सुरक्षित फायदा

    ऐसे में माना जा रहा है कि ‘अल्फा’ को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उतारकर मेकर्स स्ट्रीमिंग डील का सुरक्षित और सुनिश्चित फायदा उठाना चाहते हैं। ओटीटी रिलीज से फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने का मौका मिलेगा और बॉक्स ऑफिस के दबाव से भी राहत मिलेगी। हालांकि, अभी तक यशराज फिल्म्स या फिल्म की टीम की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    आलिया का एक्शन अवतार रहेगा सबसे बड़ा यूएसपी

    अगर ‘अल्फा’ वाकई ओटीटी पर आती है, तो यह न सिर्फ YRF स्पाई यूनिवर्स बल्कि आलिया भट्ट के करियर के लिहाज से भी एक अहम मोड़ साबित होगी। महिला-केंद्रित जासूसी कहानी, हाई-ऑक्टेन एक्शन और यूनिवर्स कनेक्शन—अब देखना होगा कि ‘अल्फा’ थिएटर की जगह डिजिटल पर कितना बड़ा धमाका करती है।

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts