Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर :किश्तवाड़ के चतरू में एनकाउंटर, जैश का एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में जैश का एक आतंकी ढेर किया गया। पूरे इलाके को घेर लिया गया है और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर तैनात हैं। आज उधमपुर के बसंतगढ़ में भी दो आतंकी मार गिराए गए।
किश्तवाड़ के चतरू में एनकाउंटर, जैश का एक आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरा
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के चतरू इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस दौरान जैश का एक आतंकी मारा गया। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया था।

    तलाशी के दौरान आतंकियों ने की फायरिंग

    तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में संयुक्त सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई।

    Twitter Post

    पूरे इलाके की घेराबंदी

    मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया है। हालात को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भी मौके पर भेजा गया है। फिलहाल, इलाके में गोलीबारी जारी है।

    उधमपुर में दो आतंकी ढेर

    उधमपुर जिले के बसंतगढ़ इलाके में भी मुठभेड़ हुई थी। इस कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया। सेना के अनुसार, CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम को बसंतगढ़ इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिली थी। इसके बाद चलाए गए ऑपरेशन में यह सफलता मिली।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts