Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Lionel Messi GOAT Tour Day 2:मुंबई में मेसी का जलवा, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों से होगी मुलाकात

Lionel Messi के GOAT Tour- Mumbai को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। कोलकाता में हुई अव्यवस्था से सबक लेते हुए मुंबई में सुरक्षा व्यवस्था को टाइट मोड पर है। अब टूर के दूसरे दिन, यानी 14 दिसंबर, उनकी मौजूदगी मुंबई में एक बड़े और हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में होने जा रही है।
मुंबई में मेसी का जलवा, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों से होगी मुलाकात
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 14 साल बाद भारत दौरे पर आए हैं। उनका यह दौरा ‘GOAT टूर ऑफ इंडिया’ के नाम से आयोजित किया जा रहा है। इस टूर की शुरुआत कोलकाता से हुई, जहां फैंस ने मेसी का जोरदार स्वागत किया। हालांकि, खराब व्यवस्थाओं के चलते कोलकाता में फैंस को निराशा भी झेलनी पड़ी। इसके बाद मेसी हैदराबाद पहुंचे। अब टूर के दूसरे दिन यानी 14 दिसंबर को मुंबई में उनका बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

    यह भी पढ़ें: हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में मेसी का फ्रेंडली मैच शुरू, राहुल सहित सीएम रेड्डी भी मौजूद

    Uploaded media

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लियोनल मेसी और उनके साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज दोपहर से पहले मुंबई पहुंचेंगे। इवेंट्स की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे से होगी। इससे पहले मेसी होटल में कुछ समय आराम करेंगे।

    यह भी पढ़ें: कोलकाता से शुरू हुआ मेसी का इंडिया टूर

    मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (CCI) में चैरिटी के लिए कई कार्यक्रम रखे गए हैं। यहां मेसी के साथ एक पैडल मैच भी खेला जाएगा, जिसमें दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के भी कार्यक्रम में आने की चर्चा है।

    शाम को वानखेड़े स्टेडियम में फुटबॉल मैच ‘GOAT Cup’ खेला जाएगा। इस मैच में बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके साथ ही एक खास फैशन शो का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लियोनल मेसी के कतर वर्ल्ड कप 2022 से जुड़े यादगार सामानों की नीलामी चैरिटी के लिए की जाएगी।

    इस फैशन शो में जॉन अब्राहम, करीना कपूर खान और जैकी श्रॉफ जैसे सितारों के शामिल होने की संभावना है। पूरा कार्यक्रम करीब 45 मिनट का होगा।

    मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    कोलकाता में हुई अव्यवस्था के बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आयोजन स्थलों पर पानी की बोतल, धातु की चीजें और सिक्के ले जाने पर रोक लगाई गई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड्स, वॉच टावर और पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम लगाए गए हैं।

    उधर रात होते ही बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर लियोनल मेसी की चमकती तस्वीरों ने शहर को एक अलग ही रंग में रंग दिया।

    आखिरी दिन दिल्ली में होगा फिनाले

    GOAT टूर का आखिरी दिन 15 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मेसी के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की संभावना है। इसके साथ ही मिनर्वा एकेडमी के युवा खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा और बच्चों के लिए कोचिंग सेशन भी रखा गया है। यह पूरा टूर स्पोर्ट्स प्रमोशन कंपनी ASDI द्वारा आयोजित किया जा रहा है। मेसी की यह यात्रा 2011 के बाद भारत की पहली यात्रा है, जिसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

    कोलकाता में मेसी फैंस नाराज

    13 दिसंबर को मेसी भारत पहुंचे और सबसे पहले कोलकाता गए। यहां उनके सम्मान में 70 फीट ऊंचे स्टैच्यू का वर्चुअल अनावरण किया गया। इसके बाद उन्हें फैंस से मिलना था, लेकिन भीड़ और खराब आयोजन के कारण मेसी सिर्फ 20 मिनट ही वहां रुक सके। टिकट लेने के बावजूद कई फैंस मेसी को ठीक से देख नहीं पाए, जिससे साल्ट लेक स्टेडियम में हंगामा भी हुआ। इस घटना के बाद आयोजकों और प्रशासन पर सवाल उठे।

    टिकट प्राइस

    • कोलकाता- 4,366-11,800 रुपए
    • मुंबई: 8,850-14,750 रुपए (लगभग सभी बिके)
    • हैदराबाद: 2,250-30,000 रुपए
    • नई दिल्ली: 4,720-5,900 रुपए
    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

    Latest Posts