CG NEWS:विधानसभा में आज हंगामे के आसार, बाघ शिकार से लेकर प्रिंटिंग घोटाले तक गरमाएंगे कई बड़े मुद्दे

मानसून सत्र के तीसरे दिन प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, वार्षिक प्रतिवेदन और कई अहम विधायी कार्यों पर रहेगी सबकी नजर। रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन बुधवार को शुरू होगा। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे।
विधानसभा में आज हंगामे के आसार, बाघ शिकार से लेकर प्रिंटिंग घोटाले तक गरमाएंगे कई बड़े मुद्दे

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन कई महत्वपूर्ण मुद्दों के कारण बेहद अहम माना जा रहा है। प्रश्नकाल में सरकार को विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों का सामना करना होगा, जबकि इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार और शासकीय मुद्रणालय में कथित अनियमितताओं जैसे मामलों पर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है।

CG NEWS: विधानसभा में गरजा विपक्ष, उद्योग हादसों और खाद-बीज संकट पर हंगामा, वॉकआउट से गूंजा सदन

आज कई विभागों पर होंगे सवाल

रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन बुधवार को शुरू होगा। प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब देंगे।

CG NEWS; महादेव बेटिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन: EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

मुख्यमंत्री रख सकते हैं अहम प्रतिवेदन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सदन के पटल पर छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अलावा मंत्री लखनलाल देवांगन और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल भी अपने-अपने विभागों से जुड़े दस्तावेज सदन में रख सकते हैं।

बाघ शिकार का मामला बनेगा बड़ा मुद्दा

आज की कार्यवाही में दो ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। इनमें इंद्रावती टाइगर रिजर्व में बाघों के शिकार का मामला प्रमुख रहेगा। विपक्ष इस विषय पर सरकार से जवाब मांग सकता है।

CG NEWS: मंत्री के बंगले पर अतिथि व्याख्याताओं का धरना, बात सुने बिना लौटे मंत्री, पॉलिसी बदलने की चेतावनी

प्रिंटिंग कार्य में कथित गड़बड़ी पर भी चर्चा

शासकीय मुद्रणालय में प्रिंटिंग कार्य से जुड़ी कथित अनियमितताओं का मुद्दा भी सदन में उठ सकता है। इस विषय पर सरकार का पक्ष और विपक्ष की प्रतिक्रिया महत्वपूर्ण रहेगी।

समिति की रिपोर्ट और याचिकाएं भी होंगी पेश

विधायक विक्रम उसेंडी गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों और संकल्पों से संबंधित समिति का पहला प्रतिवेदन सदन में पेश करेंगे। वहीं विधायक कुंवर सिंह निषाद, सावित्री मंडावी और राघवेंद्र सिंह विभिन्न याचिकाएं सदन के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं।

CG NEWS: गार्ड की हत्या, 4 बाल कैदी फरार... 48 घंटे बाद भी खाली हाथ पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

सात विधायी कार्य भी संभावित

आज सदन में सात शासकीय विधि विषयक कार्य भी प्रस्तुत किए जा सकते हैं। ऐसे में पूरे दिन विधानसभा की कार्यवाही काफी व्यस्त रहने की संभावना है।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts