PlayBreaking News

CG NEWS:बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार, दूसरी बार टूटी सुरक्षा, पुलिस में हड़कंप

पुराना दरवाजा तोड़कर भागे अपचारी बालक, 23 जून के बाद फिर दोहराई गई बड़ी चूक, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल। सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र के बाल संप्रेक्षण गृह से देर रात 13 अपचारी बालक फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
Follow on Google News
बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार, दूसरी बार टूटी सुरक्षा, पुलिस में हड़कंप

प्रेम कुमार, रायपुर। अंबिकापुर के बाल संप्रेक्षण गृह से एक बार फिर 13 अपचारी बालकों के फरार होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात पुराने दरवाजे को तोड़कर सभी बालक भाग निकले। पुलिस ने पूरे इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। इससे पहले भी 23 जून को इसी संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी फरार हुए थे।

CG NEWS; महादेव बेटिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन: EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

अंबिकापुर में फिर बड़ी सुरक्षा चूक

सरगुजा जिले के अंबिकापुर स्थित गांधीनगर थाना क्षेत्र के बाल संप्रेक्षण गृह से देर रात 13 अपचारी बालक फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

/img/129/1784096601593

पुराना दरवाजा तोड़कर भागे

जानकारी के अनुसार अपचारी बालकों ने संप्रेक्षण गृह के पुराने दरवाजे को तोड़ दिया और उसी रास्ते से परिसर से बाहर निकल गए। घटना देर रात की बताई जा रही है। फरारी की जानकारी मिलते ही प्रबंधन ने तुरंत गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी।

CG NEWS: विधानसभा में गरजा विपक्ष, उद्योग हादसों और खाद-बीज संकट पर हंगामा, वॉकआउट से गूंजा सदन

पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। फरार अपचारी बालकों की तलाश के लिए आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अलग-अलग टीमों के माध्यम से उनकी तलाश में जुटी हुई है।

/img/129/1784096598395

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

यह पहली बार नहीं है जब बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हो गए थे। उस घटना में अधिकांश बालकों को पुलिस ने पकड़ लिया था, लेकिन दो अपचारी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

CG NEWS: पद्मश्री तीजन बाई की विरासत को साय सरकार का बड़ा सम्मान, गांव से संग्रहालय तक अमर होगा नाम

सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल

लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। पुराने दरवाजे से फरार होने की घटना के बाद यह सवाल उठ रहे हैं कि सुरक्षा व्यवस्था में आखिर किस स्तर पर लापरवाही हुई। अब पुलिस के साथ प्रशासन भी पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts