PlayBreaking News

Chhattisgarh Naxal Encounter : कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद

Follow on Google News
Chhattisgarh Naxal Encounter : कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 1 महिला नक्सली का शव और हथियार बरामद

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह से पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। इस ऑपरेशन में अब तक एक महिला नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिसका शव और हथियार सुरक्षाबलों ने बरामद कर लिया है। मारी गई महिला की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मौके पर रुक-रुक कर फायरिंग जारी है।

कांकेर की एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और BSF की संयुक्त टीम को छोटेबेठिया के आमाटोला और कलपर के बीच जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह इलाका माड़ क्षेत्र से सटा हुआ है, जहां पहले भी कई बड़े एनकाउंटर हो चुके हैं।

2024 में मारे गए थे 29 नक्सली

यह मुठभेड़ उसी इलाके में हो रही है जहां 2024 में पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त कार्रवाई में 29 नक्सली मारे गए थे। यह ऑपरेशन भी उसी सफलता को दोहराने की दिशा में एक और कोशिश माना जा रहा है। जवानों ने इस क्षेत्र में कई बार नक्सलियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

14 बड़ी मुठभेड़ में 203 ढेर

इस साल नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों ने लगातार सफलता हासिल की है। अब तक सिर्फ 2025 में 14 बड़ी मुठभेड़ों में 203 नक्सली मारे जा चुके हैं, जिनमें कई बड़े लीडर्स और महिला कैडर शामिल हैं। इनमें प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:

8 जून: बीजापुर में 5 नक्सली मारे गए

6 जून: 45 लाख के इनामी नक्सली भास्कर का अंत

5 जून: 1 करोड़ का इनामी सुधाकर मारा गया

21 मई: अबूझमाड़ में 27 नक्सली ढेर

15 मई: तेलंगाना बॉर्डर पर 31 नक्सली मारे

9 फरवरी: बीजापुर बॉर्डर पर 31 नक्सली ढेर

2 दिन पहले: मारेडपल्ली में गजरला रवि और अरुणा सहित 3 बड़े लीडर मारे गए

13 बड़े नक्सली लीडर्स का खात्मा

2025 में अब तक 13 बड़े नक्सली नेताओं को मारा गया है। इनमें बसवा राजू (1.5 करोड़ का इनामी), सुधाकर, गजरला रवि, अरुणा, भास्कर, नीति और जयराम जैसे नाम शामिल हैं। ये लीडर नक्सल नेटवर्क के शीर्ष रणनीतिकार थे।

शाह का दावा: 2026 तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अगस्त 2024 में बस्तर दौरे के दौरान कहा था कि मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार सरेंडर पॉलिसी, सुरक्षा अभियान और विकास के जरिए नक्सलियों को पूरी तरह समाप्त कर देगी।

शाह के दौरे से पहले कांकेर में बड़ा ऑपरेशन

22 और 23 जून को गृह मंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले कांकेर में सुरक्षाबलों ने यह ऑपरेशन लांच किया है। माना जा रहा है कि शाह अपने दौरे में नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा भी करेंगे और आने वाले महीनों के लिए रणनीति तय करेंगे|

People's Update
By People's Update
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts