Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

O’Romeo New Song :शाहिद कपूर का रोमियो अंदाज लौट रहा है बड़े पर्दे पर, ‘ओ रोमियो’ का रोमांटिक गाना रिलीज

शाहिद कपूर की नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ 13 फरवरी को वैलेंटाइन वीक में रिलीज होगी। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस रोमांटिक ड्रामा में शाहिद पहली बार तृप्ति डिमरी संग नजर आएंगे। फिल्म का रोमांटिक सॉन्ग ‘इश्क का फीवर’ अरिजीत सिंह की आवाज और गुलजार के बोलों के साथ सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
शाहिद कपूर का रोमियो अंदाज लौट रहा है बड़े पर्दे पर, ‘ओ रोमियो’ का रोमांटिक गाना रिलीज
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दबंग और रोमांटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। उनकी नई फिल्म ‘ओ रोमियो’ आगामी 13 फरवरी को वैलेंटाइन के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज ने किया है, जबकि इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।

    पहली बार तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे शाहिद

    ‘ओ रोमियो’ में शाहिद कपूर पहली बार अभिनेत्री तृप्ति डिमरी के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों की फ्रेश जोड़ी को लेकर दर्शकों में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म एक इंटेंस लव स्टोरी के साथ ड्रामा और जुनून का तगड़ा तड़का लेकर आ रही है।

    रिलीज हुआ रोमांटिक सॉन्ग ‘इश्क का फीवर’

    फिल्म की रिलीज से पहले इसका रोमांटिक गाना ‘इश्क का फीवर’ जारी कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इस गाने में शाहिद कपूर का रोमियो अंदाज फैंस को खासा पसंद आ रहा है। गाने को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

    अरिजीत सिंह की आवाज, गुलजार के बोल

    ‘इश्क का फीवर’ को अपनी सुरीली आवाज से अरिजीत सिंह ने सजाया है। गाने के बोल गुलजार ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत खुद विशाल भारद्वाज ने तैयार किया है। गाने में शाहिद और तृप्ति की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिलती है। इसमें प्यार के साथ-साथ जलन और जुनून का खूबसूरत मेल नजर आता है, जो फिल्म की कहानी को और भी दिलचस्प बनाता है।

    ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से प्रेरित है कहानी

    बता दें कि फिल्म चर्चित किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है। इसमें शाहिद और तृप्ति के अलावा विक्रांत मैसी और अविनाश तिवारी समेत कई दमदार कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

    शाहिद कपूर की आने वाली फिल्में

    वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर के पास आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह ‘कॉकटेल 2’ में भी नजर आ सकते हैं, जबकि ‘बुल’ और ‘अश्वत्थामा: द सागा कंटिन्यूज’ जैसी फिल्में निर्माणाधीन हैं। हाल ही में उनकी पुलिस एक्शन फिल्म ‘देवा’ 31 जनवरी 2025 को रिलीज हुई थी।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts