Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रिया चक्रवर्ती का नया चैप्टर शुरू :7 साल बाद एक्टिंग में वापसी, ‘फैमिली बिजनेस’ से दमदार कमबैक

लंबे विवादों और मुश्किल दौर के बाद रिया चक्रवर्ती एक्टिंग में वापसी करने जा रही हैं। 7 साल बाद वह नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ से कमबैक करेंगी, जिसमें अनिल कपूर और विजय वर्मा भी नजर आएंगे। फैन्स रिया की नई शुरुआत और दमदार रोल को लेकर काफी उत्साहित हैं।
7 साल बाद एक्टिंग में वापसी, ‘फैमिली बिजनेस’ से दमदार कमबैक
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती की जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। लंबे समय तक विवादों से दूर रहने के बाद अब रिया एक बार फिर एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही हैं। मंगलवार शाम मुंबई में हुए ‘नेक्स्ट ऑन नेटफ्लिक्स’ इवेंट में इसका आधिकारिक ऐलान किया गया।

    नेटफ्लिक्स सीरीज से वापसी

    रिया चक्रवर्ती नेटफ्लिक्स की नई सीरीज ‘फैमिली बिजनेस’ के जरिए कमबैक कर रही हैं। इस सीरीज में उनके साथ अनिल कपूर और विजय वर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। शो को लेकर दर्शकों में पहले से ही काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

    7 साल बाद स्क्रीन पर लौट रहीं रिया

    रिया ने सोशल मीडिया पर शो का टीजर शेयर किया है। टीजर के कैप्शन में लिखा है कि नया खून और पुराने पैसे जब मिलते हैं, तो परिवार और बिजनेस की सीमाएं मिटने लगती हैं। सीरीज जल्द ही सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

    इसके साथ ही रिया ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- ‘7 साल बाद’ और हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया।

    Uploaded media

    फैंस ने जताई खुशी

    रिया के कमबैक की खबर से उनके फैन्स काफी खुश नजर आए। कई लोगों ने कमेंट कर उन्हें बधाई दी। एक यूजर ने लिखा- देर आए, दुरुस्त आए। दूसरे ने कहा- रिया को फिर से स्क्रीन पर देखकर खुशी हुई, वो इस कमबैक की हकदार हैं। एक फैन ने लिखा- उनकी जर्नी हिम्मत की मिसाल है।

    विवादों से भरा रहा मुश्किल दौर

    साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया विवादों में घिर गई थीं। सितंबर 2020 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स से जुड़े मामले में उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई, लेकिन लंबे समय तक उन पर कई पाबंदियां रहीं।

    2025 में मिला क्लीन चिट

    साल 2025 में सीबीआई ने अपनी क्लोजर रिपोर्ट में रिया चक्रवर्ती को सभी आरोपों से क्लीन चिट दे दी। इसके साथ ही इस मामले का आधिकारिक तौर पर अंत हो गया। अब तमाम मुश्किलों और आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती एक नई शुरुआत के साथ एक्टिंग में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts