PlayBreaking News

Raipur News:छत्तीसगढ़ में होगी हॉकी लीग, खेल मंत्री अरुण साव का बड़ा ऐलान

कॉमनवेल्थ में ज्ञानेश्वरी यादव के शानदार प्रदर्शन के बाद सरकार ने खेलों के विकास का रोडमैप रखा, 100 करोड़ के मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन से खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा लाभ।उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना और खेल संस्कृति को मजबूत करना है।
Follow on Google News
छत्तीसगढ़ में होगी हॉकी लीग, खेल मंत्री अरुण साव का बड़ा ऐलान

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में खेलों को नई ऊंचाई देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने प्रदेश में पहली बार हॉकी लीग आयोजित करने की घोषणा की है। इसके साथ ही नवा रायपुर में 67 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल आर्चरी अकादमी, जशपुर में नई आर्चरी अकादमी, मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन जैसी कई महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।

Balrampur News: बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी पर विभाग और WCCB की बड़ी कार्रवाई : धर्मशाला से 3 आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश में पहली बार हॉकी लीग

उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल्द ही हॉकी लीग का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराना और खेल संस्कृति को मजबूत करना है।

/img/129/1785843328395

Raipur News: 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ लेकर फरार, रायपुर के कारोबारी से करोड़ों की ठगी

तीरंदाजी बनेगी नई पहचान

खेल मंत्री ने बताया कि राज्य को तीरंदाजी के क्षेत्र में देश का अग्रणी प्रदेश बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए नवा रायपुर अटल नगर के सेक्टर-3 में 67 करोड़ रुपए की लागत से नेशनल आर्चरी अकादमी बनाई जा रही है। इस परियोजना के लिए 13.47 एकड़ भूमि खेल एवं युवा कल्याण विभाग को निःशुल्क आवंटित की गई है।

NTPC के साथ हुआ समझौता

आर्चरी अकादमी के निर्माण के लिए एनटीपीसी, एनआरएएनवीपी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग के बीच त्रिपक्षीय समझौता किया गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं विकसित करने का रास्ता साफ होगा।

Durg Bhilai News: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

जशपुर में भी बनेगी आर्चरी अकादमी

जशपुर जिले में लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत से आधुनिक आर्चरी अकादमी का निर्माण तेजी से जारी है। इसका उद्देश्य आदिवासी अंचल के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

नवा रायपुर में बनेगा हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

सेक्टर-28 स्थित मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण दो चरणों में किया जा रहा है। पहले चरण में 114.05 करोड़ रुपए और दूसरे चरण में 94.69 करोड़ रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

Raipur News: रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

जशपुर और रायगढ़ को मिले बड़े स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

सरकार ने कुनकुरी (जशपुर) में 64 करोड़ और रायगढ़ में 92 करोड़ रुपए की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की मंजूरी दी है। दोनों परियोजनाओं की प्रक्रिया जारी है। 

बस्तर ओलंपिक से निकले नए खिलाड़ी

मंत्री ने बताया कि बस्तर ओलंपिक के दो सफल संस्करण आयोजित किए जा चुके हैं। वर्ष 2024 में 1.65 लाख और 2025 में 3.91 लाख खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 31 खिलाड़ियों को यूथ आइकन चुना गया।

Durag Bhilai News: कांग्रेस नेता उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण,दुर्ग में चक्काजाम से बवाल

सरगुजा ओलंपिक भी बना प्रतिभाओं का मंच

सरगुजा ओलंपिक 2026 के पहले संस्करण में 3.49 लाख खिलाड़ियों ने भाग लिया। 12 खेल विधाओं में प्रतियोगिताएं हुईं और 14 खिलाड़ियों को यूथ आइकन घोषित किया गया।

खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स की सफल मेजबानी

छत्तीसगढ़ ने पहली बार खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की मेजबानी की। रायपुर, बस्तर और सरगुजा में आयोजित प्रतियोगिता में करीब 3000 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। राज्य ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 19 पदक जीते।

Raipur News: महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवा रही आवेदन

पदक विजेताओं को मिलेगा बड़ा इनाम

सरकार ने ट्रायबल गेम्स के पदक विजेताओं के लिए स्वर्ण पर 2 लाख, रजत पर 1.5 लाख और कांस्य पदक पर 1 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

100 करोड़ का मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन

प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को निखारने और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के तहत 100 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत स्पोर्ट्स साइंस सेंटर, एथलीट मैनेजमेंट सिस्टम, फीडर सेंटर, प्रशिक्षण और खिलाड़ियों के कल्याण पर विशेष काम होगा।

Gourala Pendra marwahi News: चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

1143 खिलाड़ियों को मिला सम्मान

राज्य सरकार ने लंबित खेल अलंकरण समारोह आयोजित कर वर्ष 2019-20 से 2022-23 तक के 1143 खिलाड़ियों को पुरस्कार, नगद राशि और खेलवृत्ति प्रदान की।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Bhopal
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts