Balrampur News:बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी पर विभाग और WCCB की बड़ी कार्रवाई : धर्मशाला से 3 आरोपी गिरफ्तार

रामानुजगंज की धर्मशाला में छापेमारी के दौरान तीन हाथी दांत जब्त, झारखंड और छत्तीसगढ़ के तीन आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) और राज्य उड़नदस्ता रायपुर की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित आमंत्रण धर्मशाला में छापेमारी कर हाथी दांत तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है।
बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी पर विभाग और WCCB की बड़ी कार्रवाई : धर्मशाला से 3 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हाथी दांत तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) और राज्य उड़नदस्ता रायपुर की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित एक धर्मशाला में छापेमारी कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन हाथी दांत जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बलरामपुर में हाथी दांत तस्करी का बड़ा खुलासा

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। वन विभाग, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) और राज्य उड़नदस्ता रायपुर की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज स्थित आमंत्रण धर्मशाला में छापेमारी कर हाथी दांत तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

/img/129/1785841232343

Raipur News: 45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ लेकर फरार, रायपुर के कारोबारी से करोड़ों की ठगी

धर्मशाला से तीन हाथी दांत बरामद

संयुक्त टीम ने 3 अगस्त को आमंत्रण धर्मशाला में दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से तीन नग हाथी दांत बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी हाथी दांत के अवैध कारोबार से जुड़े हुए थे।

झारखंड और बलरामपुर के आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू निवासी संतोष कुमार विश्वकर्मा तथा रामानुजगंज निवासी अजय कुमार गुप्ता और सतेन्द्र कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने हाथी दांत से जुड़े अवैध कारोबार में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

Rajnadgaon News: DSP बनेंगी सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी यादव: CM साय का बड़ा ऐलान,30 लाख की पुरस्कार राशि का किया ऐलान

वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज

वन विभाग ने तीनों आरोपियों के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रामानुजगंज की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांच जारी, तस्करी नेटवर्क की तलाश

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार मामले की विस्तृत जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हाथी दांत कहां से लाए गए और इस तस्करी नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। विभाग का कहना है कि जांच के आधार पर आगे और कार्रवाई की जाएगी।

Durg Bhilai News: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

तस्करी नेटवर्क की जांच जारी

एसडीओ अनिल पैकरा ने बताया कि वन विभाग, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो और राज्य उड़नदस्ता की संयुक्त कार्रवाई में तीन आरोपियों को हाथी दांत के साथ गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की विवेचना जारी है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts