Durg Bhilai News:दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

11 हजार की सैलरी में सिर्फ 2200 रुपए दिए, बाकी रकम UPI से दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप; जांच रिपोर्ट के बाद पुलिस की कार्रवाई। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।
दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

दुर्ग भिलाई: दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में एक महिला दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के वेतन से कथित हेराफेरी का मामला सामने आया है। शिकायत और विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर मोहन नगर थाना पुलिस ने विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि कर्मचारी के वेतन का बड़ा हिस्सा दबाव बनाकर दूसरे बैंक खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराया जाता था।

Raipur News: छत्तीसगढ़ में पटवारी हड़ताल खत्म: 13 साल से प्रमोशन नहीं, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर कलेक्टर को दी ज्ञापन

महिला कर्मचारी की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी शुभांगी मराठे की शिकायत के बाद मोहन नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। विश्वविद्यालय की जांच समिति की रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया।

11,515 की सैलरी, हाथ में सिर्फ 2,200 रुपए

पुलिस के अनुसार महिला कर्मचारी का मासिक वेतन 11,515 रुपए था, लेकिन उसे केवल 2,200 रुपए नकद दिए जाते थे। आरोप है कि बाकी राशि आरोपी के दबाव में फोनपे और पेटीएम के जरिए उदय कुलदीप के बैंक खाते में ट्रांसफर कराई जाती थी।

Durag Bhilai News: कांग्रेस नेता उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण,दुर्ग में चक्काजाम से बवाल

डेढ़ लाख रुपए की हेराफेरी का आरोप

जांच में दावा किया गया है कि 6 फरवरी 2025 से 4 जुलाई 2026 के बीच इसी तरीके से कुल 1,49,384 रुपए कर्मचारी के वेतन से ट्रांसफर कराए गए। बैंक स्टेटमेंट, यूपीआई ट्रांजेक्शन और अन्य दस्तावेजों में इसकी पुष्टि होने की बात कही गई है।

पद का दुरुपयोग करने का आरोप

सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी के मुताबिक आरोपी ने अपने प्रशासनिक पद का प्रभाव इस्तेमाल करते हुए मातहत कर्मचारी पर दबाव बनाया और उसके वेतन का बड़ा हिस्सा दूसरे खाते में जमा कराकर अनुचित आर्थिक लाभ लिया।

Gourala Pendra marwahi News: चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

जांच रिपोर्ट के बाद हुई गिरफ्तारी

विश्वविद्यालय प्रशासन की जांच रिपोर्ट, बैंक रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर मोहन नगर थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 316(4) के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद कुलसचिव भूपेन्द्र कुमार कुलदीप को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts