Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत पर जयराम रमेश का तंज, ONOE को बताया जवाबदेही के लिए कमजोर

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसद के दोनों सदनों में बहुमत हासिल किया। जयराम रमेश ने इसे ट्रंप के खिलाफ जनादेश बताते हुए वन नेशन, वन इलेक्शन पर सवाल उठाए।
अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत पर जयराम रमेश का तंज, ONOE को बताया जवाबदेही के लिए कमजोर
अमेरिका में डेमोक्रेट्स की जीत पर जयराम रमेश का तंज

अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की जीत के बाद भारत में भी राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने चुनाव नतीजों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जनादेश बताते हुए कहा कि मध्यावधि चुनाव सरकार की जवाबदेही तय करने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने इसी संदर्भ में भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से आगे बढ़ाए जा रहे वन नेशन, वन इलेक्शन (ONOE) के विचार पर सवाल उठाए हैं।

जयराम रमेश ने X पर किया पोस्ट

जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि अमेरिका के मिडटर्म चुनावों ने चौंकाने वाला फैसला सुनाया है और राष्ट्रपति ट्रंप को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। उनके मुताबिक नेताओं और व्यक्तित्वों से अलग हटकर देखें तो ये नतीजे बताते हैं कि मध्यावधि चुनाव सरकारों की जवाबदेही तय करने की कितनी ताकत रखते हैं।

X Post

उन्होंने लिखा कि भारत में मोदी सरकार जिस वन नेशन, वन इलेक्शन के विचार को बढ़ावा दे रही है, वह जवाबदेही तय करने वाले इस माध्यम को काफी हद तक कमजोर कर देगा। रमेश ने यह भी कहा कि अमेरिकी चुनावों ने संवैधानिक लोकतंत्र के मूल आधार संस्थागत संतुलन को बहाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में 2014 के बाद से यह संतुलन खतरनाक तरीके से बिगड़ा है।

डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

अमेरिका के 2026 मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने प्रतिनिधि सभा और सीनेट, दोनों में बहुमत हासिल किया है। इस जीत से पार्टी को राष्ट्रपति ट्रंप के फैसलों और नीतियों पर संसद में ज्यादा प्रभावी निगरानी रखने का मौका मिलेगा। सीनेट के प्रमुख मुकाबलों में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने टेक्सास, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना और ओहायो जैसे राज्यों में जीत दर्ज की। इन राज्यों में ट्रंप ने खुद चुनाव प्रचार किया था और मतदाताओं से रिपब्लिकन उम्मीदवारों के समर्थन की अपील की थी। पार्टी ने कई गवर्नर पदों के चुनाव में भी जीत हासिल की।

ट्रंप की विदेश नीति को 'बड़ी हार' का सामना करना पड़ा, महंगाई और ईरान युद्ध बने हार की वजह

ट्रंप ने नतीजे स्वीकार करने की बात कही

चुनाव नतीजों के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह मिडटर्म चुनाव के परिणामों को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों को जीत की बधाई भी दी। हालांकि उन्होंने इन नतीजों को अपनी व्यक्तिगत हार मानने से इनकार किया और रिपब्लिकन उम्मीदवारों के प्रदर्शन को लेकर टिप्पणी की।

Dr. Sumit  Shrivastava
By Dr. Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

Latest Posts