Gourala Pendra marwahi News:चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

गौरेला-पेंड्रा मार्ग पर बांसाझाल पुल अचानक धंसा, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित; कई जिलों और मध्य प्रदेश का संपर्क प्रभावित। बांसाझाल पुल रविवार को अचानक दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के समय एक यात्री बस पुल से गुजर रही थी, जो टूटे हुए हिस्से के बीच जाकर फंस गई। बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बस नदी में गिरने से बच गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
चलती बस के नीचे ढहा जर्जर पुल, बीच में फंसी यात्रियों से भरी बस; टला बड़ा हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के बांसाझाल में रविवार को बड़ा हादसा टल गया। बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मार्ग पर स्थित जर्जर पुल अचानक दो हिस्सों में टूट गया। उसी दौरान पुल से गुजर रही यात्रियों से भरी बस बीच में फंस गई। राहत की बात यह रही कि बस नदी में नहीं गिरी और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुल टूटने के बाद इस महत्वपूर्ण मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

Raipur News: किराये के मकान से चल रहा था ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

बीच पुल पर मौत से मुकाबला

बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर स्थित बांसाझाल पुल रविवार को अचानक दो हिस्सों में टूट गया। हादसे के समय एक यात्री बस पुल से गुजर रही थी, जो टूटे हुए हिस्से के बीच जाकर फंस गई। बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन बस नदी में गिरने से बच गई और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

पुल के बीच अचानक धंसा स्लैब

प्रत्यक्षदर्शियों और बस के सहचालक के अनुसार, बस जैसे ही पुल के बीच पहुंची, तभी तेज आवाज के साथ पुल का स्लैब धंस गया। कुछ ही सेकंड में पुल दो हिस्सों में बंट गया और बस टूटे हुए किनारे पर अटक गई। बस चालक की सतर्कता और किस्मत से बड़ा हादसा टल गया।

Durg Bhilai News: BSP लोहा चोरी कांड: कारोबारी भास्कर मुदलियार गिरफ्तार, 17वीं आरोपी के गिरफ्तारी से खुला संगठित नेटवर्क

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

पुल टूटते ही बस के भीतर चीख-पुकार मच गई। यात्री घबराकर बाहर निकलने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कई जिलों और मध्य प्रदेश का संपर्क प्रभावित

पुल ढहने के बाद बिलासपुर, पेंड्रा, गौरेला, मनेंद्रगढ़ और अमरकंटक जाने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के जबलपुर की ओर जाने वाला सीधा संपर्क भी प्रभावित हुआ है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।

Bilaspur News: एनएच पर टूटी रेलिंग बनी जानलेवा, दो युवकों के शरीर में घुसा सात फीट लंबा लोहे का पाइप; ठेकेदार और जिम्मेदार एजेंसियों की लापरवाही पर उठे सवाल

प्रशासन ने शुरू की वैकल्पिक व्यवस्था

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फंसे यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक भेजने और वैकल्पिक मार्ग से यातायात बहाल करने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने लोगों से फिलहाल इस मार्ग का उपयोग नहीं करने और डायवर्जन मार्ग अपनाने की अपील की है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts