छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का आज आगाज, 6 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, CM साय करेंगे उद्घाटन, एंट्री फ्री
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का उद्घाटन 21 अक्टूबर को रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। लीग में छह टीमें हिस्सा लेंगी। मुकाबले 22 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होंगे। प्रतिदिन शाम 5:30 और 7:30 बजे मैच खेले जाएंगे। पहले दिन महिला खिलाड़ियों का प्रदर्शनी मैच भी होगा।
PREM
21 Oct 2026






























