Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ लेकर फरार, रायपुर के कारोबारी से करोड़ों की ठगी

सोशल मीडिया से शुरू हुआ संपर्क, रायपुर और महाराष्ट्र में हुई कई बैठकें, अब पुलिस ठगी और नकली नोट नेटवर्क दोनों एंगल से कर रही जांच।रायपुर के एक कारोबारी से 45 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर 1 करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
45 करोड़ के नकली नोटों का झांसा देकर 1.13 करोड़ लेकर फरार, रायपुर के कारोबारी से करोड़ों की ठगी

रायपुर: राजधानी रायपुर में 45 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट दिलाने का झांसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आए आरोपियों ने रायपुर और महाराष्ट्र में कई बैठकें कीं और भरोसा जीतने के बाद कारोबारी से एडवांस रकम ले ली। रकम मिलने के बाद आरोपी फरार हो गए। अब तेलीबांधा पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Raipur News: महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवा रही आवेदन

45 करोड़ के नकली नोटों के नाम पर करोड़ों की ठगी

रायपुर के एक कारोबारी से 45 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर 1 करोड़ 13 लाख रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Rajnadgaon News: DSP बनेंगी सिल्वर गर्ल ज्ञानेश्वरी यादव: CM साय का बड़ा ऐलान,30 लाख की पुरस्कार राशि का किया ऐलान

सोशल मीडिया से हुई पहली पहचान

जानकारी के मुताबिक कारोबारी उमेश गुप्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने के बाद आरोपियों से संपर्क किया। बातचीत के दौरान आरोपियों ने खुद को बड़े नेटवर्क से जुड़ा बताते हुए भारी मात्रा में नकली नोट उपलब्ध कराने का दावा किया।

रायपुर और महाराष्ट्र में हुई कई बैठकें

एफआईआर के अनुसार सौदे को अंतिम रूप देने के लिए रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र के अलग-अलग होटलों में कई बैठकें हुईं। इसके बाद कारोबारी को महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर भी बुलाया गया, जहां सौदे की शर्तों पर चर्चा की गई।

Durg Bhilai News: दुर्ग यूनिवर्सिटी के कुलसचिव गिरफ्तार: महिला कर्मचारी के वेतन से डेढ़ लाख की हेराफेरी का आरोप

1.13 करोड़ रुपये एडवांस लेकर हुए गायब

आरोप है कि आरोपियों ने 45 करोड़ रुपये के कथित नकली नोट देने के बदले 1.13 करोड़ रुपये एडवांस मांगे। भरोसे में आकर कारोबारी ने अलग-अलग चरणों में पूरी रकम आरोपियों को सौंप दी, लेकिन बाद में आरोपी फरार हो गए।

खेप आने का बहाना बनाते रहे आरोपी

रकम लेने के बाद आरोपी लगातार नकली नोटों की खेप तैयार होने, सुरक्षा व्यवस्था और डिलीवरी में देरी का हवाला देते रहे। काफी समय बीतने के बाद भी न नोट मिले और न ही पैसे वापस किए गए।

Raipur News: रायपुर में 600 किरायेदारों की पुलिस जांच, 6 संदिग्धों से पूछताछ; अवैध प्रवासियों पर सख्त अभियान

पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

ठगी का अहसास होने के बाद कारोबारी ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो एंगल से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की दो पहलुओं से जांच कर रही है। पहला 1.13 करोड़ रुपये की कथित ठगी और दूसरा नकली नोटों की सप्लाई और उन्हें बाजार में खपाने की कथित साजिश की जांच।

Raipur News: रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

होटल रिकॉर्ड और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

जांच के दौरान पुलिस होटल रजिस्टर, सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, यात्रा संबंधी दस्तावेज, नकद लेन-देन और महाराष्ट्र में हुई बैठकों से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Raipur News: महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर पर कांग्रेस का बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचकर भरवा रही आवेदन

संवेदनशील मामला, पुलिस ने साधी चुप्पी

पुलिस अधिकारियों ने मामले को संवेदनशील मानते हुए अधिकृत जानकारी साझा करने से फिलहाल परहेज किया है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts