Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Raipur News:रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

चलती बाइक से पहले निकला धुआं, फिर कुछ सेकेंड में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने बुझाई लपटें, शॉर्ट सर्किट की आशंका,रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित भाठागांव में सोमवार को एक युवक होंडा शाइन बाइक से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, कुछ ही सेकेंड में बाइक में आग भड़क गई।
रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

रायपुर: रायपुर के भाठागांव इलाके में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। चलती होंडा शाइन बाइक में अचानक आग लग गई। बाइक सवार युवक ने समय रहते छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। देखते ही देखते पूरी बाइक आग की लपटों में घिर गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें: Durag Bhilai News: कांग्रेस नेता उपसरपंच की चाकू मारकर हत्या, सड़क पर उतरे ग्रामीण,दुर्ग में चक्काजाम से बवाल



चलती बाइक से अचानक निकला धुआं

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र स्थित भाठागांव में सोमवार को एक युवक होंडा शाइन बाइक से तेलीबांधा की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक बाइक से धुआं निकलने लगा। इससे पहले कि युवक कुछ समझ पाता, कुछ ही सेकेंड में बाइक में आग भड़क गई।

/img/129/1785757551815

युवक ने कूदकर बचाई अपनी जान

खतरे को भांपते ही युवक ने तुरंत बाइक सड़क किनारे रोकी और उससे कूद गया। उसकी सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना में युवक पूरी तरह सुरक्षित है।

यह भी पढ़ें: Raipur News: कश्मीर आतंकी हमले में मारे गए छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों के परिवारों को 36-36 लाख की सहायता, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

सड़क पर मची अफरा-तफरी

बाइक में आग लगते ही सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें देखकर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। इस दौरान कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा।

/img/129/1785757558740

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें: Raipur News: भारतमाला मुआवजा घोटाला: 12.78 करोड़ की संपत्ति कुर्क CG, गांधी-तिवारी परिवार पर ED का बड़ा शिकंजा

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

घटना का वीडियो राहगीरों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो में सड़क किनारे धू-धूकर जलती बाइक साफ दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगी।

यह भी पढ़ें: Raipur News: भाजपा का 'सहयोग केंद्र' आज से शुरू, 5 दिन तक मंत्री सुनेंगे जनता की सीधी शिकायतें

पुलिस की अपील

पुलिस और संबंधित अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि यदि वाहन से धुआं, जलने की गंध या किसी प्रकार की तकनीकी खराबी महसूस हो तो तुरंत वाहन रोककर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं और संबंधित विभाग को सूचना दें।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts