PlayBreaking News

CG NEWS:अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल

बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन सड़क पर अधूरे पुल से कार 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार युवक गंभीर घायल हुए। सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल। बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर ढेंका के पास देर रात CG13AS9262 नंबर की कार अधूरे पुल से नीचे गिर गई। कार में सवार चार युवक कोरबा से बिलासपुर आ रहे थे।
Follow on Google News
अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल

रामपुर/ बिलासपुर न्यूज। बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन सड़क पर रविवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। अरपा नदी पर बन रहे अधूरे पुल से एक कार करीब 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद निर्माण एजेंसी और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

CG NEWS: स्कूल में चाकूबाजी: पानी की बोतल के विवाद में 11वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर में सनसनी

अधूरे पुल पर हुआ बड़ा हादसा

बिलासपुर-उरगा नव निर्माणाधीन सड़क पर ढेंका के पास देर रात CG13AS9262 नंबर की कार अधूरे पुल से नीचे गिर गई। कार में सवार चार युवक कोरबा से बिलासपुर आ रहे थे।

आगे सड़क नहीं थी, कार सीधे पुल से नीचे गिरी

बताया जा रहा है कि पुल का एक हिस्सा अभी अधूरा है और आगे सड़क नहीं जुड़ी है। युवकों को इसकी जानकारी नहीं थी। इसी कारण कार तेज रफ्तार में सीधे पुल से नीचे जा गिरी।

CG NEWS: सरकारी अस्पताल में आयुष्मान फंड में ₹1.62 करोड़ की गड़बड़ी! ऑडिट रिपोर्ट से मचा हड़कंप, तबादले के बाद भी नहीं हटे BMO

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि निर्माणाधीन पुल पर पर्याप्त बैरिकेडिंग और चेतावनी बोर्ड क्यों नहीं लगाए गए। यदि सुरक्षा इंतजाम बेहतर होते तो यह हादसा टल सकता था।

CG NEWS: रायपुर में फर्जी कमिश्नर बनकर 84 लाख की ठगी, नौकरी और ट्रांसफर के नाम पर दर्जनों लोगों से वसूली

पुलिस कर रही जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। निर्माण एजेंसी की लापरवाही की भी जांच की जा रही है।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts