CG NEWS:खैर लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का बड़ी कार्रवाई गोदाम सील, दो ट्रकों से ज्यादा लकड़ी जब्त

प्रेम कुमार, रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित लकड़ी तस्कर मनीष अग्रवाल के गोदाम पर छापा मारा। संयुक्त टीम ने दो ट्रकों से अधिक खैर की लकड़ी जब्त कर गोदाम को सील कर दिया। मामले में लकड़ी की सप्लाई हरियाणा तक होने की प्रारंभिक जानकारी सामने आई है। अब पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
CG NEWS: झुंड से बिछड़ा हिरण, गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों का हमला, दर्दनाक मौत
खैर तस्करी पर बड़ी कार्रवाई
छत्तीसगढ़ वन विभाग ने अवैध खैर लकड़ी की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख अरुण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में राज्य उड़नदस्ता और रायपुर वन परिक्षेत्र की संयुक्त टीम ने कथित तस्कर मनीष अग्रवाल के गोदाम पर छापा मारा।
CG NEWS; विभागीय जांच नियमों में बड़ा बदलाव, कर्मचारी की मौत पर DE होगी खत्म
दो ट्रकों से ज्यादा लकड़ी जब्त
छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दो ट्रकों से अधिक लकड़ी जब्त की गई है। कार्रवाई के बाद गोदाम को विधिवत सील कर दिया गया है।
हरियाणा भेजने की तैयारी का खुलासा
वन विभाग की शुरुआती जांच में सामने आया है कि जब्त खैर की लकड़ी हरियाणा भेजी जानी थी। खैर की लकड़ी से कत्था तैयार किया जाता है, जिसकी कई राज्यों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी मांग रहती है। विभाग अब पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहा है।
CG NEWS: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल
पहले भी हो चुकी थी कार्रवाई
वन विभाग के अनुसार करीब पांच वर्ष पहले भी इसी मामले से जुड़े एक ट्रक को वन विभाग ने अवैध लकड़ी सहित जब्त किया था। उस समय भी राजसात की कार्रवाई हुई थी और आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेजा गया था।
पुराने मामलों की भी जांच
वन विभाग ने बताया कि आरोपी का नाम पहले भी वन्यजीव अपराधों से जुड़े मामलों में सामने आ चुका है। विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी मामलों की जांच और कानूनी कार्रवाई संबंधित सक्षम प्राधिकारों के अधीन रही है।
वन विभाग का सख्त संदेश
वन विभाग ने साफ किया है कि प्रदेश में वन संपदा की तस्करी और अवैध कटाई करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग का कहना है कि वन अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।












