CG NEWS:पद्मश्री तीजन बाई की विरासत को साय सरकार का बड़ा सम्मान, गांव से संग्रहालय तक अमर होगा नाम

विष्णु गौतम, भिलाई। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति की पहचान पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई के दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने लोक कलाकारों के लिए डॉ. तीजन बाई राज्य अलंकरण पुरस्कार शुरू करने, गनियारी के स्कूल का नाम उनके नाम पर रखने और उनके तंबूरे को संग्रहालय में संरक्षित करने का ऐलान किया।
CG NEWS: खैर लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का बड़ी कार्रवाई गोदाम सील, दो ट्रकों से ज्यादा लकड़ी जब्त
दुर्ग: गनियारी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी में पद्म विभूषण पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के दशगात्र कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित प्रदेश के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। सभी ने दिवंगत लोक कलाकार को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने याद किया तीजन बाई का योगदान
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने पंडवानी गायन को देश और दुनिया तक पहुंचाकर छत्तीसगढ़ की अलग पहचान बनाई। उनका जीवन लोक कला और संस्कृति के लिए समर्पित रहा। उनके निधन से प्रदेश ने अपनी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर खो दी है।
CG NEWS: झुंड से बिछड़ा हिरण, गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों का हमला, दर्दनाक मौत
अब मिलेगा 'डॉ. तीजन बाई राज्य अलंकरण पुरस्कार'
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि लोक कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को अब डॉ. तीजन बाई राज्य अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उनकी कला और योगदान को हमेशा जीवित रखेगा।
गनियारी स्कूल का बदलेगा नाम
मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि ग्राम गनियारी स्थित स्कूल का नाम अब डॉ. तीजन बाई के नाम पर रखा जाएगा। इससे गांव और आने वाली पीढ़ियां उनके जीवन से प्रेरणा ले सकेंगी।
संग्रहालय में सुरक्षित रहेगा तंबूरा
डॉ. तीजन बाई का तंबूरा रायपुर स्थित संग्रहालय में संरक्षित रखा जाएगा। इससे उनकी कला और विरासत को भविष्य की पीढ़ियां करीब से जान सकेंगी।
देशभर से मिली श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने बताया कि डॉ. तीजन बाई के निधन पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रधानमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भी उनके योगदान को याद किया था।
CG NEWS: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल
5 जुलाई को हुआ था निधन
पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 5 जुलाई को रायपुर स्थित एम्स में निधन हो गया था। उनके दशगात्र कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।











