CG NEWS:छत्तीसगढ़ में मानसून पर लगा ब्रेक! बढ़ी उमस, जानिए कब होगी फिर झमाझम बारिश

मानसून पर ब्रेक,2-3 दिन नहीं होगी राहत उमस से लोग परेशानी रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत के बाद कुछ दिनों तक अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब बारिश का दौर थम गया है। लगातार बारिश रुकने से लोगों को तेज उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।
छत्तीसगढ़ में  मानसून पर लगा ब्रेक! बढ़ी उमस, जानिए कब होगी फिर झमाझम बारिश

रायपुर न्यूज। छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल धीमा पड़ गया है। पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के कारण प्रदेशभर में उमस और गर्मी बढ़ गई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो से तीन दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना नहीं है, क्योंकि फिलहाल कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है।

CG NEWS: खैर लकड़ी तस्करों पर वन विभाग का बड़ी कार्रवाई गोदाम सील, दो ट्रकों से ज्यादा लकड़ी जब्त

मानसून की रफ्तार हुई धीमी

रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून की शुरुआत के बाद कुछ दिनों तक अच्छी बारिश हुई, लेकिन अब बारिश का दौर थम गया है। लगातार बारिश रुकने से लोगों को तेज उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

CG NEWS: झुंड से बिछड़ा हिरण, गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों का हमला, दर्दनाक मौत

अगले 2-3 दिन राहत के आसार नहीं

मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में अच्छी बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम लगभग इसी तरह बना रह सकता है। लोगों को उमस और गर्मी से अभी राहत मिलने के संकेत नहीं हैं।

क्यों थम गई बारिश?

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पिछले चार से पांच दिनों से मानसून ब्रेक की स्थिति बनी हुई है। मानसून ट्रफ छत्तीसगढ़ से ऊपर खिसक गई है। वहीं बंगाल की खाड़ी में न तो कोई लो प्रेशर एरिया बना है और न ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। यही वजह है कि प्रदेश में बारिश का सिलसिला थम गया है।

CG NEWS; विभागीय जांच नियमों में बड़ा बदलाव, कर्मचारी की मौत पर DE होगी खत्म

उत्तर में हल्की बारिश, मध्य छत्तीसगढ़ सूखा

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन रायपुर सहित मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश जिलों में बारिश नहीं हुई। अगले दो-तीन दिनों तक भी इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।

तापमान भी बढ़ा

बारिश रुकने के साथ तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रमुख शहरों में अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा—

पेंड्रारोड – 35.6°C

राजनांदगांव – 35.0°C

रायपुर – 34.9°C

माना – 34.7°C

बिलासपुर – 34.7°C

दुर्ग – 34.5°C

जगदलपुर – 33.5°C

अंबिकापुर – 32.5°C

CG NEWS: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल

कब मिल सकती है राहत?

मौसम विभाग का कहना है कि जैसे ही बंगाल की खाड़ी में नया मौसम सिस्टम बनेगा और मानसून ट्रफ फिर से सामान्य स्थिति में आएगी, प्रदेश में बारिश का दौर दोबारा शुरू हो सकता है। फिलहाल लोगों को कुछ दिन उमस भरे मौसम का सामना करना पड़ेगा।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts