CG NEWS:झुंड से बिछड़ा हिरण, गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों का हमला, दर्दनाक मौत

बलरामपुर के सेमरसोत अभ्यारण से भटककर गांव पहुंचे हिरण पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, वन विभाग के पहुंचने से पहले तोड़ा दम।बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र से भटककर गांव पहुंचे एक हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। यह घटना बड़कीमहरी गांव की है, जहां ग्रामीणों ने हिरण को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
झुंड से बिछड़ा हिरण, गांव में घुसते ही आवारा कुत्तों का हमला, दर्दनाक मौत

विजय सिंह, बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सेमरसोत अभ्यारण से भटककर गांव पहुंचे एक हिरण पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हिरण को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वन विभाग के पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा और गांवों में बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे को फिर उजागर कर दिया।

CG NEWS: अधूरे पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, 4 युवक गंभीर... निर्माण एजेंसी पर उठे बड़े सवाल

बलरामपुर: आवारा कुत्तों के हमले में हिरण की दर्दनाक मौत

बलरामपुर जिले के सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र से भटककर गांव पहुंचे एक हिरण की आवारा कुत्तों के हमले में मौत हो गई। यह घटना बड़कीमहरी गांव की है, जहां ग्रामीणों ने हिरण को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।

जंगल से दौड़ते हुए गांव पहुंचा हिरण

जानकारी के अनुसार सेमरसोत अभ्यारण क्षेत्र के जोगनी दारा पहाड़ की ओर से एक हिरण दौड़ते हुए बड़कीमहरी गांव पहुंच गया। गांव में पहले से घूम रहे आवारा कुत्तों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और हमला कर दिया। कुत्तों ने हिरण को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई उड़ान: 6 शहरों में बनेंगे एयरस्ट्रिप, छोटे शहरों से बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी

ग्रामीणों ने बचाया, लेकिन नहीं बच सकी जान

हिरण अपनी जान बचाने के लिए गांव में इधर-उधर भागता रहा। ग्रामीणों की नजर पड़ते ही उन्होंने कुत्तों को भगाया और हिरण को सुरक्षित करने का प्रयास किया। हालांकि तब तक वह काफी खून बहा चुका था और उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई थी।

वन विभाग के पहुंचने से पहले तोड़ दिया दम

ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही हिरण ने दम तोड़ दिया। बाद में उसे पशु चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

CG NEWS: स्कूल में चाकूबाजी: पानी की बोतल के विवाद में 11वीं के छात्र पर जानलेवा हमला, रायपुर में सनसनी

पोस्टमार्टम के बाद होगी आगे की कार्रवाई

सेमरसोत अभ्यारण के अधीक्षक बी.एस. भगत ने बताया कि हिरण जंगल से भटककर गांव पहुंच गया था, जहां आवारा कुत्तों के हमले में उसकी मौत हो गई। वन विभाग ने नियमानुसार पंचनामा तैयार कर डॉक्टरों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया है। इसके बाद आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

Latest Posts