Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

CG NEWS: CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला

दो अलग-अलग सड़क हादसों के CCTV आए सामने, तेज रफ्तार ने छीनी एक की जान, तीन युवक गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी। छत्तीसगढ़ में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों के सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार कार हादसे की वजह बनी। एक हादसे में स्कूटी सवार की जान चली गई, जबकि दूसरे हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
CG में मौत का CCTV: बिलासपुर में स्कूटी सवार की दर्दनाक मौत, रायगढ़ में कार ने 3 युवकों को उछाला

बिलासपुर/ रायगढ़ न्यूज। छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का खौफ एक बार फिर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ है। बिलासपुर और रायगढ़ में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों के वीडियो सामने आए हैं। बिलासपुर में तेज रफ्तार कार की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत हो गई, जबकि रायगढ़ में कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी बुलडोजर विवाद: कांग्रेस की 14 KM पदयात्रा, बैज को बीच रास्ते कार का सहारा

CCTV में कैद हुई रफ्तार की दहशत,बिलासपुर में मौत, रायगढ़ में 3 घायल

छत्तीसगढ़ में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों के सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। दोनों घटनाओं में तेज रफ्तार कार हादसे की वजह बनी। एक हादसे में स्कूटी सवार की जान चली गई, जबकि दूसरे हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: बाल संप्रेक्षण गृह से फिर 13 अपचारी फरार, दूसरी बार टूटी सुरक्षा, पुलिस में हड़कंप

बिलासपुर में स्कूटी मोड़ते ही हुआ दर्दनाक हादसा

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर चकरभाठा थाना क्षेत्र के हिर्री माइंस चौक के पास रहंगी निवासी 52 वर्षीय देवेंद्र शर्मा स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने स्कूटी मोड़ने की कोशिश की, तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी।

10 फीट तक घिसटने से मौके पर गंभीर चोट

टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार हवा में उछलकर कई फीट दूर जा गिरा और सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में सड़क किनारे खड़ी एक अन्य स्कूटी भी कार की चपेट में आ गई। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: विधानसभा में आज हंगामे के आसार, बाघ शिकार से लेकर प्रिंटिंग घोटाले तक गरमाएंगे कई बड़े मुद्दे

हादसे के बाद चालक फरार

हादसे के तुरंत बाद कार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

रायगढ़ में कार ने बाइक सवार तीन युवकों को मारी टक्कर

दूसरी घटना रायगढ़ जिले के कापू थाना क्षेत्र के खम्हार चौक की है। रविवार सुबह तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर सड़क पार कर रहे थे। तभी धरमजयगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: निकुम धान खरीदी केंद्र में 116 क्विंटल धान गायब, 3.60 लाख के गबन में भाजपा नेता समेत 3 पर हुई FIR

हवा में उछले तीनों युवक

सीसीटीवी वीडियो में दिखाई दे रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक समेत कई फीट दूर जाकर गिरे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए धरमजयगढ़ रेफर कर दिया गया।

पहले भी हादसों का गवाह रहा खम्हार चौक

खम्हार चौक पहले भी कई गंभीर सड़क हादसों का केंद्र रहा है। वर्ष 2025 में भी इसी स्थान पर हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी। लगातार हो रहे हादसों के बाद सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: CG NEWS; महादेव बेटिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन: EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

दोनों मामलों की जांच जारी

बिलासपुर और रायगढ़ पुलिस ने दोनों घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वाहन चालकों की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में सीनियर कंटेंट राइटर के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की...Read More

Latest Posts