इंदौर के एमआईजी इलाके में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से हमला,CCTV में कैद हुई वारदात
इंदौर के देव नगर इलाके में मामूली विवाद के बाद युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
Hemant Nagle
18 May 2026



























