CG NEWS:निकुम धान खरीदी केंद्र में 116 क्विंटल धान गायब, 3.60 लाख के गबन में भाजपा नेता समेत 3 पर हुई FIR

संयुक्त जांच में खुली धान की कमी, पुलिस ने शुरू की जांच; राजनीतिक गलियारों में भी मचा हड़कंप। दुर्ग जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी का भौतिक सत्यापन किया गया। खाद्य एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने 8 जुलाई 2026 को जांच की, जिसमें रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद धान का मिलान किया गया।
Follow on Google News
निकुम धान खरीदी केंद्र में 116 क्विंटल धान गायब, 3.60 लाख के गबन में भाजपा नेता समेत 3 पर हुई FIR

विष्णु गौतम, भिलाई। दुर्ग जिले की सेवा सहकारी समिति निकुम में धान खरीदी के दौरान बड़ी अनियमितता सामने आई है। संयुक्त जांच में 116.11 क्विंटल धान कम मिलने के बाद करीब 3.60 लाख रुपये के कथित गबन के आरोप में समिति प्रबंधक, प्राधिकृत अधिकारी सहित तीन लोगों के खिलाफ अण्डा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले ने राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज कर दी है।

CG NEWS; महादेव बेटिंग मामले में ED का बड़ा एक्शन: EbixCash चेयरमैन विकास गर्ग गिरफ्तार

संयुक्त जांच में खुला मामला

दुर्ग जिले की सेवा सहकारी समिति मर्यादित निकुम में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के दौरान धान खरीदी का भौतिक सत्यापन किया गया। खाद्य एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने 8 जुलाई 2026 को जांच की, जिसमें रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद धान का मिलान किया गया।

CG NEWS: पद्मश्री तीजन बाई की विरासत को साय सरकार का बड़ा सम्मान, गांव से संग्रहालय तक अमर होगा नाम

116.11 क्विंटल धान कम मिला

जांच में कुल 116.11 क्विंटल धान की कमी सामने आई। अधिकारियों के अनुसार इस धान की अनुमानित कीमत लगभग ₹3,59,941 है। जांच दल ने मौके पर पंचनामा तैयार कर रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी।

/img/129/1784051755018

तीन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

जांच रिपोर्ट के आधार पर समिति प्रबंधक घनश्याम बेलचंदन, प्राधिकृत अधिकारी भैयालाल साहू तथा अन्य संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अण्डा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(5) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

/img/129/1784051750228

CG NEWS: विधानसभा में गरजा विपक्ष, उद्योग हादसों और खाद-बीज संकट पर हंगामा, वॉकआउट से गूंजा सदन

अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग, उपायुक्त सहकारिता और कलेक्टर (खाद्य शाखा) के निर्देश पर शाखा प्रबंधक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट और धान की कमी का पूरा उल्लेख किया गया है।

राजनीतिक चर्चा भी तेज

तथा कथित मामले में यह भी कवायस लगाया जा जा रहा है कि FIR में नामजद भैयालाल साहू को स्थानीय विधायक ललित चंद्राकर का करीबी बताया जा रहा है। हालांकि विधायक की ओर से इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में राजनीतिक संरक्षण संबंधी दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

/img/129/1784051743402

अब पुलिस जांच पर नजर

अब पुलिस यह पता लगाएगी कि धान की कमी किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होती है और शासन को हुए कथित नुकसान की भरपाई कैसे होगी। जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।

Prem Nirmalkar
By Prem Nirmalkar
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts