Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल

सतना जिले के कोठी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम बगिया मोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सतना से बिरसिंहपुर जा रही गैवीनाथ ट्रेवल्स की मिनी बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।
सतना में यात्रियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल
सतना में यात्रियों से भरी बस पलटी

सतना। हादसे में खुटहा निवासी राघवेंद्र त्रिपाठी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बस के शीशे और दरवाजे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने घायलों को कोठी अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

बगिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटी बस

कोठी थाना क्षेत्र स्थित बगिया मोड़ पर मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे यह हादसा हुआ। सतना से बिरसिंहपुर जा रही गैवीनाथ ट्रेवल्स की मिनी बस अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई।

ये भी पढ़ें: सतना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत

एक की मौके पर मौत, एक दर्जन से अधिक घायल

दुर्घटना में खुटहा निवासी राघवेंद्र त्रिपाठी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, बस में सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े।

शीशे और दरवाजे तोड़कर यात्रियों को निकाला बाहर

स्थानीय लोगों ने बस के शीशे और दरवाजे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल कोठी अस्पताल भिजवाया।

Breaking News

एंबुलेंस नहीं पहुंची तो लोडर से भेजा शव

समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंचने के कारण मृतक का शव लोडर वाहन में रखकर अस्पताल भेजना पड़ा, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। वहीं, बीच सड़क पर बस पलटने से मार्ग के दोनों ओर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts