छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 17 जिलों में नई नियुक्तियां, रायपुर की कमान प्रगति और बरखा को

रायपुर: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला स्तर पर नियुक्तियों का सिलसिला शुरू हो गया है। महिला कांग्रेस ने पहली सूची जारी करते हुए प्रदेश के 17 जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। रायपुर शहर में प्रगति बाजपेयी और रायपुर ग्रामीण में बरखा साहू को संगठन की कमान सौंपी गई है। इन नियुक्तियों को आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
17 जिलों में महिला कांग्रेस की नई टीम तैयार
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की मंजूरी के बाद छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने पहली नियुक्ति सूची जारी की है। इसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग-अलग जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी तय की गई है। जारी सूची में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, सूरजपुर, गरियाबंद, रायगढ़ समेत कई जिलों को शामिल किया गया है। संगठन का फोकस जिला स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां देकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर है।
रायपुर में प्रगति बाजपेयी और बरखा साहू को जिम्मेदारी
राजधानी रायपुर में महिला कांग्रेस की कमान दो अलग-अलग पदाधिकारियों को सौंपी गई है। प्रगति बाजपेयी को रायपुर शहर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि बरखा साहू रायपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष बनाई गई हैं। इसी तरह बिलासपुर शहर में प्रीति पटनवार और बिलासपुर ग्रामीण में सीमा पांडे को जिम्मेदारी मिली है। दुर्ग शहर की कमान प्रेमलता साहू और दुर्ग ग्रामीण की जिम्मेदारी योगिता चंद्राकर को सौंपी गई है।

देखिए, किस जिले में किसे मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
महिला कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची में इन पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
जिला नवनियुक्त जिलाध्यक्ष
रायपुर शहर प्रगति बाजपेयी
रायपुर ग्रामीण बरखा साहू
बिलासपुर शहर प्रीति पटनवार
बिलासपुर ग्रामीण सीमा पांडे
दुर्ग शहर प्रेमलता साहू
दुर्ग ग्रामीण योगिता चंद्राकर
सरगुजा अनीमा केरकेट्टा
सूरजपुर शहर लिली राजवाड़े
सूरजपुर ग्रामीण बबीता गुप्ता
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई आरती महोबिया
गरियाबंद मंजू ध्रुव
बलौदाबाजार-भाटापारा ललिता यादव
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर शहर रूमा चटर्जी
कबीरधाम अन्नपूर्णा चंद्राकर
रायगढ़ संगीता गुप्ता
रिसाली (भिलाई नगर) शशि सिन्हा
मुंगेली उर्मिला यादव
संबंधित खबर: भोपाल: महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला फूंका
पहली सूची के बाद अब संगठन की अगली नियुक्तियों पर नजर
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद अब संगठन के शेष जिलों में नियुक्तियों को लेकर भी नजरें टिकी हैं। नई जिम्मेदारी पाने वाली पदाधिकारियों के सामने जिला स्तर पर संगठन को मजबूत करने, महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और कांग्रेस की राजनीतिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की चुनौती होगी।




















