Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अंबिकापुर:महिला की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अंबिकापुर में शुक्रवार सुबह एक अधेड़ महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव की हालत इतनी खराब थी कि पुलिस भी पहली नजर में इसे निर्मम हत्या मान रही है, लेकिन दरिंदगी की आशंका भी जताई जा रही है।
महिला की बेरहमी से हत्या, खून से लथपथ मिला शव, दुष्कर्म की आशंका, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अंबिकापुर में हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस रेप और हत्या के एंगल से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने का दावा कर रही है। पहचान और गिरफ्तारी दोनों ही जांच के अहम बिंदु बने हुए हैं।

    रिंग रोड किनारे मिला शव

    शहर के महामाया प्रवेश द्वार के पास रिंग रोड किनारे एक मटन दुकान के पास महिला का शव पड़ा मिला। सुबह राहगीरों की नजर जब लाश पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वारदात  को बेहद क्रूर तरीके से अंजाम दिया गया। 

    ये भी पढ़ें: राघव चड्ढा पर भड़के AAP नेता : कहा- आपने समोसे के मुद्दे उठाए, मोदी के खिलाफ आवाज नहीं निकालते

    मामले की जांच कर रही पुलिस 

    प्राथमिक जांच में सामने आया कि महिला के गले पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे। वहीं उसका चेहरा बुरी तरह कुचल दिया गया था, जिससे उसकी पहचान छिपाने की कोशिश की गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत की असली वजह साफ हो सके।

    ये भी पढ़ें: ATF महंगा, टिकट पर असर! फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पर सरकार सख्त, एयरलाइंस से मांगा जवाब

    प्राइवेट पार्ट में मिली बोतल 

    जांच के दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि महिला के प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल पाई गई। इस आधार पर पुलिस को आशंका है कि पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर हत्या कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला किसी व्यक्ति के साथ जाती दिखाई दी है, जिसे संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts