Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महादेव घाट में पूर्व CM भूपेश बघेल की छलांग, गुलाटी मारकर खारून में लगाई डुबकी, VIDEO वायरल

कार्तिक पूर्णिमा पर रायपुर के महादेव घाट में आयोजित पुन्नी मेले के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खारून नदी में स्नान किया। उन्होंने पानी में गुलाटी मारकर डुबकी लगाई, जिसे देखकर समर्थकों ने तालियां बजाईं। स्नान के बाद उन्होंने दीपदान किया। पुन्नी मेले में पूर्व मुख्यमंत्री का दिखा अलग अंदाज, नदी में लगाई छलांग तो तालियां बजाने लगे समर्थक,स्नान के बाद किया दीपदान
महादेव घाट में पूर्व CM भूपेश बघेल की छलांग, गुलाटी मारकर खारून में लगाई डुबकी, VIDEO वायरल

रायपुर: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक महादेव घाट में आयोजित पुन्नी मेले के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अनोखा अंदाज देखने को मिला। खारून नदी में स्नान करने पहुंचे भूपेश बघेल ने पानी में गुलाटी मारकर डुबकी लगाई। उनका यह अंदाज देखकर पीछे खड़े कार्यकर्ता भी तालियां बजाने लगे। स्नान के बाद उन्होंने नदी किनारे दीपदान भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री के इस अंदाज का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

/img/129/1795516023338

खारून में गुलाटी, फिर लगाई डुबकी

कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। इसी दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी खारून नदी पहुंचे। उन्होंने नदी में उतरकर पहले गुलाटी मारी और फिर पानी में डुबकी लगाई। उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने इस पल को उत्साह के साथ देखा और तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया।

ये भी पढ़ें: CG कांग्रेस में फिर छिड़ी जंग, पूर्व CM बघेल के OSD मनीष बंछोर के ‘बाप तो बाप रहेगा’ पोस्ट से मचा सियासी बवाल

स्नान के बाद किया दीपदान

नदी में पुण्य स्नान करने के बाद भूपेश बघेल ने दीपदान किया। कार्तिक पूर्णिमा पर खारून नदी में स्नान और दीपदान की विशेष धार्मिक मान्यता है। पूर्व मुख्यमंत्री भी इस परंपरा में शामिल होते रहे हैं। इससे पहले भी उनके महादेव घाट में स्नान करने के वीडियो सामने आ चुके हैं।

/img/129/1795515998588

शुरू हुआ ऐतिहासिक पुन्नी मेला

छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुन्नी मेला महादेव घाट में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित किया जाता है। मेले की शुरुआत के साथ ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। खारून नदी में पुण्य स्नान, भगवान शिव की पूजा और दीपदान के लिए बड़ी संख्या में लोग घाट पहुंच रहे हैं।

/img/129/1795516149729

कलचुरी काल से जुड़ी है हटकेश्वर महादेव मंदिर की परंपरा

महादेव घाट स्थित प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर रायपुर की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का महत्वपूर्ण केंद्र है। मंदिर का संबंध कलचुरी शासनकाल से माना जाता है। प्रचलित ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार इसका निर्माण कलचुरी राजा ब्रह्मदेव के शासनकाल में हुआ था। कुछ ऐतिहासिक विवरणों में मंदिर का निर्माण वर्ष 1402 ईस्वी के आसपास बताया जाता है।

ये भी पढ़ें: महादेव सट्टा ऐप मामले में पूर्व CM भूपेश बघेल पर 508 करोड़ के दावे से फिर गरमाई सियासत, सौरभ की आज कोर्ट में पेशी, शुभम सोनी पर वारंट जारी

पुण्य स्नान और दीपदान का विशेष महत्व

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालु सुबह खारून नदी में स्नान कर भगवान हटकेश्वर महादेव का जलाभिषेक करते हैं। मंदिर में बेलपत्र, पुष्प और जल अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, आरोग्य और प्रदेश की खुशहाली की कामना की जाती है। शाम के समय नदी किनारे दीपदान की परंपरा इस आयोजन को विशेष आध्यात्मिक स्वरूप देती है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts