Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सतना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत

सतना के बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई।
सतना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत
सतना में भीषण सड़क हादसा

सतना। जिले के सभापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर मंगलवार तड़के चार बजे हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीजा-साले समेत तीन युवकों की मौत हो गई। डोमहाई गांव के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। '

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और फिर सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद कार चालक व उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, लौलाच निवासी सत्यनारायण साकेत (24) सोमवार को बिरसिंहपुर में अपनी ससुराल के शादी समारोह में शामिल होने गया था। तड़के वह अपने जीजा हरिलाल (निवासी पगार) और साथी रणधीर सिंह (निवासी नई बस्ती, कोलगवां) के साथ बाइक से लौट रहा था। तभी डोमहाई गांव के पास कार (MP 19 ZR 8610) ने उन्हें चपेट में ले लिया।

बालाघाट में ढलान पर पलटा बोरवेल वाहन, एक मजदूर की मौत, नौ घायल; दो की हालत गंभीर

आरोपी चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे में हरिलाल और रणधीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल सत्यनारायण को पुलिस ने बिरसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर करने पर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। तीनों युवक सतना में काम करते थे।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभापुर थाना पुलिस का कहना है कि, सत्यनारायण साकेत का पोस्टमॉर्टम जिला अस्पताल में तथा हरिलाल और रणधीर सिंह के शवों का पोस्टमॉर्टम बिरसिंहपुर में कराया गया है। दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts