Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट के बालिका छात्रावास से एक साथ 35 छात्राएं घर लौटीं, डर और असुरक्षा के माहौल की शिकायत

बालाघाट के बैहर विकासखंड के आमगांव स्थित सांदीपनि स्कूल के बालिका छात्रावास में छात्राओं के बीच डर और असुरक्षा का माहौल होने की जानकारी सामने आई है। छात्रावास में रह रही 50 छात्राओं में से 35 के एक साथ घर चले जाने से मामला चर्चा में आ गया है।
बालाघाट के बालिका छात्रावास से एक साथ 35 छात्राएं घर लौटीं, डर और असुरक्षा के माहौल की शिकायत
बालाघाट के बालिका छात्रावास से एक साथ 35 छात्राएं घर लौटीं

बालाघाट। छात्राओं का आरोप है कि रात में छात्रावास में दरवाजा खटखटाने जैसी आवाजें आती हैं और कई बार अचानक घबराहट व शरीर में भारीपन महसूस होता है। कुछ छात्राओं ने बुखार और डर के कारण असामान्य व्यवहार होने की शिकायत भी की है। छात्राओं ने अपनी समस्याएं प्राचार्य और अधीक्षिका को बताई थीं। वहीं, प्राचार्य ने छात्रावास में तंत्र-मंत्र कराए जाने के आरोपों से इनकार किया है।

50 में से 35 छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास

बैहर विकासखंड के आमगांव स्थित सांदीपनि स्कूल के बालिका छात्रावास में कुल 50 छात्राएं रह रही थीं। इनमें से 35 छात्राओं के एक साथ घर चले जाने से पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। छात्राओं के रात में अपना सामान समेटकर छात्रावास से बाहर निकलने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

ये भी पढ़ें: बालाघाट में ढलान पर पलटा बोरवेल वाहन, एक मजदूर की मौत, नौ घायल; दो की हालत गंभीर

रात में दरवाजा खटखटाने जैसी आवाजें आने की शिकायत

छात्राओं का कहना है कि छात्रावास में रात के समय दरवाजा खटखटाने जैसी आवाजें सुनाई देती हैं। कई बार अचानक घबराहट होने और शरीर में भारीपन महसूस होने की शिकायत भी सामने आई है। कुछ छात्राओं ने बुखार आने और डर के कारण असामान्य व्यवहार होने की बात कही है।

प्राचार्य और अधीक्षिका को बताई थीं समस्याएं

छात्राओं ने इन परिस्थितियों से परेशान होकर प्राचार्य और अधीक्षिका को अपनी समस्याओं से अवगत कराया था। छात्राओं की ओर से यह आरोप भी लगाया गया है कि शिकायत के बाद छात्रावास में बैगा पंडा बुलाकर तंत्र-मंत्र कराया गया। इस आरोप के सामने आने के बाद छात्रावास की व्यवस्थाओं और वहां के माहौल को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

प्राचार्य ने बैगा पंडा बुलाने के आरोपों को नकारा

विद्यालय के प्राचार्य डीएस वाडिवा ने छात्रावास में बैगा पंडा बुलाने और झाड़-फूंक कराने के आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि त्योहार और पूजा के चलते परिजन छात्राओं को घर ले गए हैं। किसी छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसे चिकित्सक को दिखाने या अस्पताल ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Breaking News

अधीक्षिका ने सहायक आयुक्त को दी थी सूचना

प्राचार्य के अनुसार, अधीक्षिका ने इस मामले में आदिवासी सहायक आयुक्त को भी सूचना दी थी। हालांकि, एक साथ 35 छात्राओं के छात्रावास छोड़ने के कारणों पर प्राचार्य स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। प्रबंधन ने छात्रावास में भूत-प्रेत जैसी किसी समस्या से भी इनकार किया है। फिलहाल छात्राओं की शिकायतों और छात्रावास छोड़ने की वास्तविक वजह सामने आना बाकी है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts