Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बालाघाट में ढलान पर पलटा बोरवेल वाहन, एक मजदूर की मौत, नौ घायल; दो की हालत गंभीर

बालाघाट के लांजी क्षेत्र में बोरवेल कार्य से लौट रहा वाहन ढलान पर पलट गया। हादसे में रोहित की मौत हो गई, जबकि नौ मजदूर घायल हुए।
बालाघाट में ढलान पर पलटा बोरवेल वाहन, एक मजदूर की मौत, नौ घायल; दो की हालत गंभीर
बालाघाट में ढलान पर पलटा बोरवेल वाहन

बालाघाट। लांजी क्षेत्र के देवरबेली अंतर्गत सायर-टेमनी में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बोरवेल का काम पूरा कर लौट रहा वाहन ढलान पर अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में सवार मजदूर इसकी चपेट में आ गए।

हादसे में रोहित नामक मजदूर की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, नौ अन्य मजदूर घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सिविल अस्पताल लांजी पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, बोर मशीन देवरबेली क्षेत्र के सायर-टेमनी में बोरवेल का काम करने पहुंची थी। काम पूरा होने के बाद मजदूर बोर वाहन से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक मोटरसाइकिल वाहन के आगे चल रही थी। बताया गया कि ढलान वाले हिस्से में अचानक बोर वाहन का संतुलन बिगड़ गया। इसके बाद वाहन पलट गया।

मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान रोहित वाहन के नीचे दब गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

बालाघाट की मंडई में चाऊमीन खाने के बाद 118 बच्चे फूड पॉइजनिंग के शिकार, अस्पताल पहुंचे

दो घायलों की हालत गंभीर

दुर्घटना में घायल मजदूरों में रामचरण पिता शिवलाल धुर्वे (30), शिवराज पिता देवाजी इनवाती (30), जैमंत पिता सियाराम खड़िया (32), हेमराज पिता गोवीराम उइके (34) शामिल हैं।

इसके अलावा अनिल पिता बारेनाथ महतो (42), कुंजराम पिता रामकिशोर नायक (28), उत्तम सहदेव (18), बुधराम पिता कसंतु प्रधान (32) और रोशन पिता भाऊराव अहाके (20) भी घायल हुए हैं।

सभी घायलों को लांजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें दो मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे में एक साथी की मौत और अन्य मजदूरों के घायल होने से मजदूरों के समूह में मातम छा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts