Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई भरत पांच घंटे पूछताछ:पुलिस के सवालों पर दिए जवाब

भूखंड धोखाधड़ी की शिकायत में राजेंद्र नगर पुलिस ने की पूछताछ, नाना पटवारी के बयान के बाद बुलाए गए; पुलिस ने बीजलपुर निवासी सुमित पटेल को भी तलब किया।
पुलिस के सवालों पर दिए जवाब
नाना पटवारी ,जीतू व भारत पटवारी

इंदौर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई भरत पटवारी से भूखंड धोखाधड़ी की शिकायत के मामले में राजेंद्र नगर पुलिस ने शुक्रवार को करीब पांच घंटे तक पूछताछ की। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान भरत पटवारी से कई बिंदुओं पर सवाल किए गए। अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने कुछ सवालों के स्पष्ट जवाब नहीं दिए और बीजलपुर निवासी सुमित पटेल का नाम भी सामने रखा। इसके बाद पुलिस ने सुमित पटेल को भी पूछताछ के लिए तलब किया है।

संबंधित खबर: ऑनलाइन सट्टा जांच: नाना पटवारी के करीबी मानव गंगवानी गिरफ्तार, छात्र नेता रवि चौधरी से घंटों पूछताछ

पुलिस के अनुसार, पलसीकर कॉलोनी निवासी पायल साहनी ने नाना पटवारी पर भूखंड से जुड़ी धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले की जांच के दौरान पहले नाना पटवारी से पूछताछ की गई थी। पुलिस का कहना है कि नाना पटवारी ने अपने बयान में भरत पटवारी का भी उल्लेख किया था, जिसके आधार पर उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया।

संबंधित खबर: ड्रग जांच से खुली नई कड़ी: पटवारी के दूसरे भाई भरत भी पुलिस जांच के दायरे में

डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार मामले की जांच जारी है। पुलिस इस प्रकरण में कॉलोनाइजर सुमित मंत्री से भी तीन बार पूछताछ कर चुकी है। जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर अन्य संबंधित लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

संबंधित खबर: जीतू पटवारी के भाई नाना की हाँ - हाँ : क्रिकेट सट्टा खेलने की बात स्वीकारने का पुलिस का दावा

सूत्रों के मुताबिक, जमीन से जुड़े इस मामले पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की भी नजर है। बताया जा रहा है कि संबंधित दस्तावेजों की जानकारी मांगी गई है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और जांच प्रारंभिक चरण में है। पुलिस के अनुसार, भरत पटवारी ने वर्ष 2005 में पटवारी रियल एस्टेट एजेंसी की स्थापना की थी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर की जाएगी।

संबंधित खबर: ड्रग्स, सट्टा और धोखाधड़ी... तीन मामलों में नाना पटवारी का नाम, फिर भी गिरफ्तारी नहीं

Hemant Nagle
By Hemant Nagle

हेमंत नागले | पिछले बीस वर्षों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। वर्ष 2004 में मास्टर ऑफ जर्...Read More

Latest Posts