Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Patrick Stewart: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट, कैप्टन पिकार्ड से प्रोफेसर X तक का सफर खत्म

'स्टार ट्रेक' के कैप्टन पिकार्ड और 'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X अब पर्दे पर भी आखिरी बार नजर आएंगे। 86 साल की उम्र में पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, जानिए उनका शानदार सफर।
Patrick Stewart: नहीं रहे दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट, कैप्टन पिकार्ड से प्रोफेसर X तक का सफर खत्म

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है। 'स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जनरेशन' में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड और 'एक्स-मेन' फिल्मों में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर का यादगार किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से दुनियाभर में उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

/img/15/1793348115502

लॉस एंजिल्स स्थित घर में ली आखिरी सांस

'द हॉलीवुड रिपोर्टर' के मुताबिक, पैट्रिक स्टीवर्ट के लंबे समय से प्रवक्ता रहे केली बुश नोवाक ने उनके निधन की पुष्टि की। स्टीवर्ट का बुधवार को लॉस एंजिल्स स्थित उनके घर पर निधन हुआ। वे अल्जाइमर रोग और लेवी बॉडी डिमेंशिया से जूझ रहे थे। प्रवक्ता ने बताया कि निधन के समय वे परिवार और दोस्तों के बीच थे। उनके आसपास लाइव संगीत, प्रार्थनाएं, आंसू और हंसी का माहौल था। उन्होंने कहा कि स्टीवर्ट की शालीनता और उनके व्यक्तित्व की छाप हमेशा लोगों के दिलों में बनी रहेगी।

Walter Koenig Death: 'स्टार ट्रेक' के मशहूर चेकोव का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

थिएटर से हॉलीवुड तक बनाया खास मुकाम

13 जुलाई 1940 को इंग्लैंड के यॉर्कशायर के मिर्फिल्ड में जन्मे पैट्रिक स्टीवर्ट ने अपने करियर की शुरुआत थिएटर से की थी। उन्होंने कई दशकों तक क्लासिकल थिएटर में काम किया। बाद में 'स्टार ट्रेक: द नेक्स्ट जनरेशन' में कैप्टन जीन-ल्यूक पिकार्ड की भूमिका ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने 'एक्स-मेन' फिल्मों में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर का किरदार निभाकर एक नई पीढ़ी के दर्शकों के बीच भी खास जगह बनाई। अभिनय के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए साल 2010 में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने उन्हें नाइटहुड की उपाधि से सम्मानित किया था।

/img/15/1793348250154

'एवेंजर्स: डूम्सडे' होगी आखिरी फिल्म

पैट्रिक स्टीवर्ट की एक और खास बात यह है कि वे अपनी आखिरी फिल्म में भी दर्शकों के सामने नजर आएंगे। वे मार्वल की आगामी फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' में प्रोफेसर चार्ल्स जेवियर के किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में उनका यह किरदार उनके निधन के बाद दर्शकों तक पहुंचेगा। भारत में यह फिल्म 17 दिसंबर और अमेरिका में 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस तरह बड़े पर्दे पर प्रोफेसर X के रूप में उनकी आखिरी झलक उनके प्रशंसकों के लिए भावुक पल होगी।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...

Latest Posts