CG NEWS:हेलमेट पहन स्कूटी से निकले डिप्टी CM अरुण साव, अफसरों में मचा हड़कंप

RAIPUR/ BILASPUR NEWS। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बिलासपुर में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। हेलमेट पहनकर स्कूटी से शहर के विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करने निकले डिप्टी CM को शुरुआत में लोग पहचान ही नहीं पाए। उनके साथ स्कूटी पर बिलासपुर की मेयर पूजा विधानी भी मौजूद थीं। इस अनोखे निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: नकटी में बुलडोजर एक्शन: 75 परिवारों का पुनर्वास शुरू, विरोध के बीच प्रशासन की बड़ी कार्यवाही।
स्कूटी से किया औचक निरीक्षण
डिप्टी CM अरुण साव बिना किसी औपचारिकता के सीधे स्कूटी पर सवार होकर शहर के विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। हेलमेट पहने होने के कारण कई लोग उन्हें पहचान नहीं सके। उनके इस सादगीपूर्ण और अलग अंदाज की पूरे शहर में चर्चा रही।
इन परियोजनाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंगल स्थित एसटीपी, सड़क निर्माण कार्य, बिलासपुर कन्वेंशन सेंटर, राम सेतु और अशोक नगर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता भी परखी।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: बिलासपुर में सराफा शक्ति का महाकुंभ, व्यापारियों की मांग पर सरकार का बड़ा भरोसा।
अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी
डिप्टी CM ने स्पष्ट कहा कि सभी परियोजनाएं तय समय-सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी होनी चाहिए। जिन कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है, उन्हें तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए गए। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और संबंधित एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
अरपा नदी के प्रदूषण पर चिंता
निरीक्षण के दौरान अरुण साव ने अरपा नदी में बढ़ते प्रदूषण पर भी चिंता जताई। उन्होंने बताया कि करीब 70 नालों का गंदा पानी सीधे नदी में गिर रहा है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की एसटीपी परियोजना तैयार की गई है, जिससे नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जाएगा।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर की SBL Energy पर अमेरिकी प्रतिबंध, सूडान को विस्फोटक सप्लाई के आरोप से मचा हड़कंप
जनता को दिया भरोसा
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बेहतर अधोसंरचना और समय पर विकास कार्य पूरे करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।












