CG NEWS:हेलमेट पहन स्कूटी से निकले डिप्टी CM अरुण साव, अफसरों में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव रविवार को बिलासपुर में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आए। हेलमेट पहनकर स्कूटी से शहर के विभिन्न विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करने निकले डिप्टी CM को शुरुआत में लोग पहचान ही नहीं पाए। उनके साथ स्कूटी पर बिलासपुर की मेयर पूजा विधानी भी मौजूद थीं। इस अनोखे निरीक्षण के दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को समय-सीमा और गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।
PREM
29 Jun 2026




























