People's Update
Friday, February 27, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Friday, February 27, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    150 से ज्यादा शवों पर किया शोध, नाक के पीछे मिली नई लार ग्रंथि
    अंतर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता के भूकंप से तबाही : 800 लोगों की मौत, 2500 से ज्यादा घायल

    Publish Date: 1 Sep 2025, 2:00 PM (IST)Reading Time: 4 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      काबुल। अफगानिस्तान के पूर्वी नंगरहार प्रांत में रविवार रात 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। स्थानीय समयानुसार यह झटका रात 11:47 बजे महसूस हुआ। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) और जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक भूकंप का केंद्र जलालाबाद से लगभग 27 किलोमीटर दूर और 10 किलोमीटर की गहराई पर था। इसकी वजह से झटके पाकिस्तान और भारत तक महसूस किए गए।

      800 लोगों की मौत, 2500 घायल

      तालिबान सरकार और स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि की है कि अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 2500 से ज्यादा लोग घायल हैं। ज्यादातर लोग नींद में थे, जिसके कारण मिट्टी और ईंटों के घर गिरने से वे मलबे में दब गए। सबसे ज्यादा तबाही कुनार प्रांत और जालालाबाद के आसपास देखी गई।

      Uploaded media

      रातभर महसूस हुए आफ्टरशॉक्स

      पहले बड़े झटके के बाद करीब 12 आफ्टरशॉक्स आए। इनमें से एक 4.5 और दूसरा 5.2 तीव्रता का था। लगातार झटकों की वजह से लोग पूरी रात सड़कों पर डरे-सहमे खड़े रहे। कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं।

      बचाव कार्य में दिक्कत

      भूकंप के बाद पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हुआ, जिससे कई सड़कें बंद हो गईं। राहत और बचाव कार्य के लिए हेलीकॉप्टरों की मदद ली जा रही है। दुर्गम भौगोलिक स्थिति और टूटी सड़कें राहत टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं।

      भारत ने जताया दुख और मदद की पेशकश

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर पोस्ट कर अफगानिस्तान में हुई तबाही पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में अफगानिस्तान के साथ खड़ा है और हर संभव मदद देने को तैयार है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अफगान लोगों के प्रति समर्थन जताया और पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

      Twitter Post

      अफगानिस्तान में बार-बार क्यों हिलती है धरती?

      अफगानिस्तान का हिंदूकुश इलाका भूकंपीय दृष्टि से बेहद संवेदनशील है। यह इलाका भारतीय, अरबियन और यूरोएशियन टेक्टॉनिक प्लेट्स के संगम पर स्थित है। प्लेट्स के लगातार खिसकने से यहां हर साल छोटे-बड़े भूकंप आते रहते हैं।

      • 2023 में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 1500 से 4000 मौतें हुई थीं।
      • 2022 में 5.9 तीव्रता के भूकंप में 1000 से ज्यादा लोगों की जान गई थी।
      • 2015 में 7.5 तीव्रता का भूकंप सबसे घातक साबित हुआ था।
      Uploaded media

      क्यों आता है भूकंप?

      धरती की सतह कई टेक्टोनिक प्लेट्स से बनी है। ये प्लेट्स लगातार हिलती-डुलती रहती हैं। जब इनमें घर्षण या टकराव होता है तो दबाव बनता है। दबाव ज्यादा होने पर ऊर्जा बाहर निकलती है और भूकंप आता है।

      भूकंप मुख्य रूप से तीन तरह की फॉल्ट लाइनों से आता है:

      रिवर्स फॉल्ट – जमीन का हिस्सा ऊपर उठ जाता है।

      स्ट्राइक स्लिप फॉल्ट – प्लेट्स खिसकने से जमीन का हिस्सा आगे-पीछे होता है।

      नॉर्मल फॉल्ट – जमीन का हिस्सा नीचे धंस जाता है।

      कितनी तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक?

      4 से 4.9: खिड़कियां टूट सकती हैं।

      5 से 5.9: फर्नीचर हिल सकता है।

      6 से 6.9: इमारतों की नींव दरक सकती है।

      7 से ऊपर: इमारतें और पुल तक गिर जाते हैं।

      9 या उससे ज्यादा: पूरी तबाही और सुनामी का खतरा।

      म्यांमार और पड़ोसी देशों में भी आपदाएं

      अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत और म्यांमार में भी भूकंप का खतरा बना रहता है। हाल ही में 28 मार्च 2025 को म्यांमार में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 3,600 लोगों की मौत और 5,000 लोग घायल हुए थे।

      ये भी पढ़ें: महाशक्तियों का महामिलन! SCO में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, PM ने रूसी राष्ट्रपति को लगाया गले

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Earthquake in Afghanistan

      Afghanistan Earthquake

      Afghanistan

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      150 से ज्यादा शवों पर किया शोध, नाक के पीछे मिली नई लार ग्रंथि

      AIIMS Bhopal की नई खोज :150 से ज्यादा शवों पर किया शोध, नाक के पीछे मिली नई लार ग्रंथि

      कंटेंट क्रिएटर्स को काम के बदले मिले उचित पैसे, AI काम आसान बना सकती लेकिन 'क्रिएटिविटी' नहीं

      वैष्णव :कंटेंट क्रिएटर्स को काम के बदले मिले उचित पैसे, AI काम आसान बना सकती लेकिन 'क्रिएटिविटी' नहीं

      पत्नी ने 27 साल बाद फैमिली कोर्ट में लगाई तलाक याचिका

      TVK चीफ थलापति विजय पर दुखों का पहाड़!पत्नी ने 27 साल बाद फैमिली कोर्ट में लगाई तलाक याचिका

      आम आदमी रहे तो रहे  कहां? आखिर क्यों बिल्डर्स ने 'अफोर्डेबल हाउसिंग' से खुद को किया दूर!

      real estate changing trends:आम आदमी रहे तो रहे कहां? आखिर क्यों बिल्डर्स ने 'अफोर्डेबल हाउसिंग' से खुद को किया दूर!

      उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व

      सीएम डॉ. मोहन यादव बोले...उमंग और सामाजिक स्नेह का जीवंत महोत्सव है भगोरिया पर्व

      प्रकाश झा की वेब पर दमदार वापसी, नाना पाटेकर बने ‘मा'अत साब’

      Sankalp Teaser :प्रकाश झा की वेब पर दमदार वापसी, नाना पाटेकर बने ‘मा'अत साब’

      ‘चकोर बन’ में पहली बार दबंग रोल में दिखेंगी कीर्ति कुल्हारी

      Kirti Kulhari :‘चकोर बन’ में पहली बार दबंग रोल में दिखेंगी कीर्ति कुल्हारी

      ‘भाई तेरा यार है’ से खास मेन लीड डेब्यू करेंगे राघव जुयाल

      Raghav Juyal :‘भाई तेरा यार है’ से खास मेन लीड डेब्यू करेंगे राघव जुयाल

      एक युवा जो एथलीट, इंजीनियर और साइंटिस्ट हो...दीपिंदर गोयल ने नए स्टार्टअप टैंपल के लिए मांगी ये खूबियां

      एक युवा जो एथलीट, इंजीनियर और साइंटिस्ट हो...दीपिंदर गोयल ने नए स्टार्टअप टैंपल के लिए मांगी ये खूबियां

      प्रियंका की जगह लेंगी

      करण की ‘दोस्ताना 2’ में सिनी शेट्टी बनेंगी नई ‘देसी गर्ल ;प्रियंका की जगह लेंगी

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....