People's Update
Monday, March 30, 2026
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
People's Update
होम
मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
© 2026 People's Update
Birthday Icon
People's Update

Peoples Update

एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

    Popular Categories

    • Lifestyle
    • Auto
    • Entertainment
    • National
    • Health

    Useful Tools

    • SIP Calculator
    • Personal Loan Calculator
    • Car Loan Calculator
    • Education Loan Calculator
    • Income Tax Calculator

    Other Links

    • Home
    • Videos
    • Reels
    • Story
    • E-Paper

    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Career
    • Disclaimer
    • Advertise With Us
    • Complaint Redressal
    • Sitemap

    Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

    You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....
    People's Update
    Monday, March 30, 2026
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजन
    रील्स इमेज स्टोरीज वीडियो ई-पेपर
    People's Update
    होम
    मध्य प्रदेशछत्तीसगढ़राष्ट्रीयमनोरंजनअंतर्राष्ट्रीयखेलस्वास्थ्यधर्मव्यापार जगतलाइफस्टाइलटेक और ऑटोमोबाइल्सखबरें ज़रा हटकेशिक्षा और करियर
    रील्सइमेज स्टोरीजवीडियोई-पेपर
    SIP CalculatorHome LoanPersonal LoanCar LoanEducation LoanIncome Tax CalculatorBMI CalculatorAge CalculatorDate Time DifferenceSnake GameMemory GameTyping Game
    © 2026 People's Update
    Birthday Icon
    People's Update

    PlayBreaking News

    आंध्र प्रदेश- नेवी कर्मचारी ने प्रेमिका के तीन टुकड़े किए
    पटना यूनिवर्सिटी में नीतीश के कार्यक्रम में हंगामा
    वेस्ट एशिया तनाव : PM मोदी ने नीदरलैंड के प्रधानमंत्री से फोन पर चर्चा की
    चीन के 2 शिप ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
    PCB ने तेज गेंदबाज नशीम शाह पर 2 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया
    ईरानी विमान पर US का हवाई हमला, राहत सामग्री लेने भारत आने वाला था जहाज
    उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल, 27 आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ
    नेपाल की सुप्रीम कोर्ट का पूर्व PM ओली गिरफ्तारी मामले में सरकार को कारण बताओ नोटिस
    अंतर्राष्ट्रीय
    अमेरिका

    Epstein Files Controversy :DOJ की वेबसाइट से 16 अहम फाइलें गायब, ट्रंप की फोटो भी डिलीट

    अमेरिका के यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़ी 16 फाइलें अचानक वेबसाइट से गायब हो गईं। इनमें ट्रंप की फोटो भी शामिल थी। न्याय विभाग ने कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है। वहीं अब दस्तावेजों की रिलीज और पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
    Publish Date: 21 Dec 2025, 10:39 AM (IST)Updated On: 24 Dec 2025, 10:11 AM (IST)Reading Time: 5 Minute Read
    Follow on Google News
    AI जनरेटेड सारांश
      यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

      वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में Epstein Files Controversy एक बार फिर सुर्खियों में है। अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की वेबसाइट से यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी 16 महत्वपूर्ण फाइलें गायब हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फाइलों में महिलाओं की पेंटिंग्स, निजी संपत्ति की तस्वीरें और एक विवादित फोटो शामिल थी। जिसमें तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप, एपस्टीन और गिस्लीन मैक्सवेल नजर आ रहे थे।

      Epstein Files Controversy ने अमेरिका में राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर चर्चा को तेज कर दिया है। DOJ ने अब तक यह साफ नहीं किया कि, फाइलें जानबूझकर हटाई गईं या तकनीकी खामी के कारण गायब हुई हैं।

      कौन-सी फाइलें गायब हुईं?

      DOJ की वेबसाइट से गायब हुई फाइलों में एपस्टीन के न्यूयॉर्क और यूएस वर्जिन आइलैंड्स स्थित घरों की तस्वीरें, फर्नीचर, ड्रॉअर और निजी कलाकृतियों की तस्वीरें शामिल थीं। इन फाइलों में एक ऐसा कोलाज भी था, जिसमें आपत्तिजनक तस्वीरें थीं। सबसे विवादित वो फोटो रही, जिसमें ट्रंप, एपस्टीन, मेलानिया और मैक्सवेल एक साथ नजर आ रहे थे।

      इससे पहले जारी 3 लाख दस्तावेजों में बिल क्लिंटन, माइकल जैक्सन जैसे दिग्गजों की तस्वीरें सामने आई थीं, लेकिन ट्रंप का नाम रिकॉर्ड्स में लगभग नहीं था।

      एपस्टीन फाइल 468 की वह तस्वीर, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप दिखाई दे रहे थे, वेबसाइट से हटा दी गई है।

      एपस्टीन फाइल 468 की वह तस्वीर, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप दिखाई दे रहे थे, वेबसाइट से हटा दी गई है।

      गायब फाइलों पर उठ रहे सवाल

      फाइलों के गायब होने के बाद DOJ ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। डेमोक्रेट सांसदों ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया कि, “और क्या-क्या छुपाया जा रहा है?” उन्होंने पूरी पारदर्शिता की मांग की और न्याय विभाग पर कवर-अप के आरोप लगाए। पीड़ितों ने भी इस रिलीज को अधूरा और अनुचित बताया। जेस माइकल्स ने कहा, “DOJ फाइलें जारी करने में देरी और भ्रष्टाचार दिखा रहा है। हम जानते हैं कि कुछ छुपाया जा रहा है।” मरीना लार्सेडा ने कहा, “जिन्हें बचाया जा रहा है, उनके नाम सामने आने चाहिए।”

      यह भी पढ़ें: Epstein Sex Scandal : 68 नई तस्वीरें जारी, कई नामचीन हस्तियां आईं नजर, ब्लैकआउट से रहस्य बरकरार

      ट्रंप और एपस्टीन का विवाद

      मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रंप ने एपस्टीन के प्राइवेट जेट से सात बार यात्रा की थी। हालांकि, ट्रंप ने हमेशा कहा कि उनका एपस्टीन के अपराधों से कोई संबंध नहीं रहा। 1992 में ट्रंप ने फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट में एपस्टीन और चीयरलीडर्स के साथ एक पार्टी की थी। 2002 में ट्रंप ने एक इंटरव्यू में एपस्टीन को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था, जो बाद में विवादों में घिर गया। ट्रंप ने 2019 में स्पष्ट किया कि, वह अब एपस्टीन को अपना दोस्त नहीं मानते।

      एक तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेफ्री एपस्टीन, मेलानिया ट्रंप और गिस्लीन मैक्सवेल एक साथ दिखाई दिए।

      एक तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेफरी एपस्टीन, मेलानिया ट्रंप और गिस्लीन मैक्सवेल एक साथ दिखाई दिए।

      फाइलों में आयुर्वेद और मसाज का जिक्र

      अदालत द्वारा जारी दस्तावेजों में भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का भी उल्लेख है। इसमें 'द आर्ट ऑफ गिविंग मसाज' जैसे लेख शामिल थे, जिसमें तिल के तेल से शरीर को डिटॉक्स करने और पारंपरिक इलाज की जानकारी दी गई थी। कुछ फाइलों में 'बेबी मसाज ट्रेनिंग' के निर्देश भी थे, जिन्हें लेकर विवाद हुआ।

      क्लिंटन और अन्य हाई-प्रोफाइल नाम

      पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की तस्वीरें भी फाइलों में थीं, जिसमें एपस्टीन और गिस्लीन मैक्सवेल के साथ वे नजर आए। रिपोर्ट्स के अनुसार, क्लिंटन राष्ट्रपति रहते एपस्टीन के व्हाइट हाउस कम से कम 17 बार गए थे। हालांकि, क्लिंटन के खिलाफ किसी भी अपराध का औपचारिक आरोप नहीं है। उनके प्रवक्ता ने कहा कि, व्हाइट हाउस जानबूझकर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है और उन्होंने समय रहते एपस्टीन से दूरी बना ली थी।

      Uploaded media

      अभी और फाइलें आएंगी सामने

      शुक्रवार रात DOJ ने ग्रैंड जूरी के रिकॉर्ड्स और पीड़ितों की गवाहियों समेत एपस्टीन और गिस्लीन मैक्सवेल के मामले से जुड़े दस्तावेज जारी किए। आने वाले समय में और तस्वीरें और फाइलें सार्वजनिक की जाएंगी। इसमें एपस्टीन की संपत्तियों, पैसों के लेन-देन, यात्रा रिकॉर्ड और महिलाओं से जुड़े नोट्स शामिल हैं।

      Epstein Files Controversy अब भी हल नहीं हुई है और अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा जारी दस्तावेजों की कमी ने जनता और पीड़ितों में सवालों की एक नई लहर पैदा कर दी है।

      यह भी पढ़ें: एपस्टीन सेक्स स्कैंडल में बड़ा खुलासा : हॉट-टब में लड़कियों के साथ नहाते दिखे पूर्व राष्ट्रपति क्लिंटन, इन हस्तियों की भी तस्वीरें आईं सामने

      Peoples Update

      People's Update

      PeoplesUpdate

      Peopleupdate

      Jeffrey Epstein Case Update

      jeffrey epstein

      Epstein Scandal

      Epstein Files

      Donald Trump

      Stay Updated!
      Join our WhatsApp channel for latest news
      →
      Manisha Dhanwani
      By Manisha Dhanwani

      मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

      Related Posts

      icon

      Latest Posts

      नशा मुक्त और अपराध मुक्त गुना के लिए एसपी हितिका वासल का 'मास्टर प्लान': तस्करों पर रहेगी कड़ी नजर

      गुना :नशा मुक्त और अपराध मुक्त गुना के लिए एसपी हितिका वासल का 'मास्टर प्लान': तस्करों पर रहेगी कड़ी नजर

      भारतीय तेल कंपनियां अंगोला से कर रही संपर्क, दोनों देशों के बीच मजबूत भरोसा, डील हुई तो ये फायदे मिलेंगे

      LPG क्राइसिस :भारतीय तेल कंपनियां अंगोला से कर रही संपर्क, दोनों देशों के बीच मजबूत भरोसा, डील हुई तो ये फायदे मिलेंगे

      सटोरियों ने बदले ठिकाने, पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा

      IPL में सट्टे का जाल:सटोरियों ने बदले ठिकाने, पुलिस ने कसना शुरू किया शिकंजा

      बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

      Viral Video :बैडमिंटन खेलते-खेलते अचानक गिरा शख्स, CCTV में कैद हुआ दिल दहला देने वाला मंजर

      बेटे की मौत पर मां को मिलेगा बीमा क्लेम, कंपनी देगी ब्याज और जुर्माना

      10 साल बाद मिला इंसाफ:बेटे की मौत पर मां को मिलेगा बीमा क्लेम, कंपनी देगी ब्याज और जुर्माना

      सलमान का नया धमाका, दिल राजू-वामशी के साथ फिल्म की आधिकारिक अनाउंसमेंट हुई

      Salman Khan :सलमान का नया धमाका, दिल राजू-वामशी के साथ फिल्म की आधिकारिक अनाउंसमेंट हुई

      24 मीटर नीचे उतरी ‘दुर्गावती’, शुरू हुई अंडरग्राउंड टनल की खुदाई

      भोपाल मेट्रो ने पकड़ी रफ्तार:24 मीटर नीचे उतरी ‘दुर्गावती’, शुरू हुई अंडरग्राउंड टनल की खुदाई

      जयपुर के शाहपुरा में ‘दहाड़-2’ की शूटिंग, सीरीज में दिखेगा सोनाक्षी का एक्शन अवतार

      Dahaad Season 2 :जयपुर के शाहपुरा में ‘दहाड़-2’ की शूटिंग, सीरीज में दिखेगा सोनाक्षी का एक्शन अवतार

      नक्सलवाद सफाया से पहले अमित शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब चुकता होगा...

      संसद :नक्सलवाद सफाया से पहले अमित शाह बोले- जो हथियार उठाएगा, उसका हिसाब चुकता होगा...

      घर आया बेबी बॉय, कई सितारों ने कपल को दीं बधाइयां

      दूसरी बार मां बनीं सोनम कपूर :घर आया बेबी बॉय, कई सितारों ने कपल को दीं बधाइयां

      Peoples Update

      एक समग्र इलेक्ट्रॉनिक समाचार पत्र जो राष्ट्रीय जनमत से संबंधित सभी मुद्दों पर केंद्रित है।

        Popular Categories

        • Lifestyle
        • Auto
        • Entertainment
        • National
        • Health

        Useful Tools

        • SIP Calculator
        • Personal Loan Calculator
        • Car Loan Calculator
        • Education Loan Calculator
        • Income Tax Calculator

        Other Links

        • Home
        • Videos
        • Reels
        • Story
        • E-Paper

        • About Us
        • Contact Us
        • Privacy Policy
        • Career
        • Disclaimer
        • Advertise With Us
        • Complaint Redressal
        • Sitemap

        Peoples Update © 2026, All Rights Reserved.

        You can contact us at our email ID Loading... or WhatsApp number +919589643990. For any suggestions or complaints, please email Loading.... The number of articles displayed under Hindi categories may differ from the actual number due to tag duplication. For the correct number, please refer to the language-wise article list. If you have any data privacy concerns, please contact Loading....