कांग्रेस की शिकायत : SIR में मनमाने ढंग से काट दिए नाम, कई वोटर्स हो रहे परेशान

SIR में कथित गड़बड़ियों को लेकर कांग्रेस नेता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने शिकायत की है कि वोटर्स के नाम मनमाने ढंग से काटे गए हैं।
SIR में मनमाने ढंग से काट दिए नाम, कई वोटर्स हो रहे परेशान
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल | कांग्रेस नेता SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचे। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री अमित शर्मा के साथ प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हफीज, अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार समेत अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।

    नियमों की अनदेखी की गई 

    अमित शर्मा जी ने बताया कि SIR के नाम पर मतदाता सूची में मनमाने ढंग से नाम हटाए जा रहे हैं, वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं को सूची से बाहर किया जा रहा है, तथा पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता का घोर अभाव है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सीधा हमला है।

    बिना सूचना नाम हटा दिए गए

    शर्मा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी को लगातार ऐसे मामले प्राप्त हो रहे हैं, जिनमें बिना पूर्व सूचना, बिना सत्यापन और बिना आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिए मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। यह न केवल संविधान प्रदत्त मताधिकार का उल्लंघन है, बल्कि आगामी चुनावों को प्रभावित करने का एक सुनियोजित प्रयास भी प्रतीत होता है। गौरतलब है कि SIR को लेकर कांग्रेस लगातार शिकायत करते आ रही है। इससे पहले भी कांग्रेग के नेता अलग-अलग मामलों में शिकायत लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय पहुंचे थे। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts