PlayBreaking News

Epstein Files Controversy :ट्रंप की फोटो फिर जारी, बिना एडिट किए दोबारा अपलोड; 16 फाइलें हटाने पर घिरी सरकार

एपस्टीन सेक्स स्कैंडल से जुड़ी फाइलों में शामिल डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप की तस्वीर को अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट ने दोबारा वेबसाइट पर अपलोड किया है। पहले पीड़ितों की पहचान उजागर होने की आशंका में 16 फाइलें (Epstein Files) हटाई गई थीं। जांच में कोई जोखिम न मिलने के बाद फोटो बिना किसी एडिट के फिर जारी की गई, लेकिन इस पर सियासी विवाद तेज हो गया है।
Follow on Google News
ट्रंप की फोटो फिर जारी, बिना एडिट किए दोबारा अपलोड; 16 फाइलें हटाने पर घिरी सरकार
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका में Jeffrey Epstein Files को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होने के बाद अमेरिकी न्याय विभाग (DOJ) की भूमिका सवालों के घेरे में है। यौन अपराधी जेफरीएपस्टीन से जुड़े दस्तावेजों में शामिल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक तस्वीर को अमेरिकी जस्टिस डिपार्टमेंट (DOJ) ने दोबारा जारी कर दिया है। इस तस्वीर में ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी नजर आ रही हैं।

    हालांकि, इससे पहले Epstein Files Controversy के बीच एहतियात के तौर पर इस फोटो समेत कुल 16 फाइलें सरकारी वेबसाइट से हटा दी गई थीं, जिसके बाद विपक्ष ने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े कर दिए।

    क्यों हटाई गई थीं 16 फाइलें?

    न्यूयॉर्क के सरकारी वकीलों ने DOJ को चेताया था कि, कुछ तस्वीरों से एपस्टीन मामले के पीड़ितों की पहचान उजागर हो सकती है। इसी आशंका के चलते ट्रंप वाली फोटो समेत 16 फाइलें अस्थायी रूप से हटा दी गईं।

    इन फाइलों में एपस्टीन के न्यूयॉर्क स्थित घर की तस्वीरें, संदिग्ध नोट्स और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी शामिल थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेबसाइट से हटाई गई सामग्री में कई संवेदनशील तस्वीरें थीं, जिन पर पहले से विवाद चल रहा था।

    जांच के बाद DOJ का बड़ा फैसला

    जांच पूरी होने के बाद जस्टिस डिपार्टमेंट ने साफ किया कि, ट्रंप की फोटो में एपस्टीन केस के किसी भी पीड़ित की पहचान नहीं हो रही है। इसके बाद बिना किसी बदलाव के तस्वीर को दोबारा जारी कर दिया गया। DOJ का कहना है कि, विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रहा है और केवल वही सामग्री हटाई जाती है, जिसकी कानूनन जरूरत हो।

    Twitter Post

    विपक्ष का आरोप- ट्रंप को बचाने की कोशिश

    फोटो हटाने और फिर दोबारा जारी करने के बीच डेमोक्रेट नेताओं ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि, Epstein Files Controversy में ट्रंप को राजनीतिक नुकसान से बचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांश ने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि, तस्वीर हटाने का फैसला पीड़ितों के अधिकारों से जुड़े समूहों की सलाह पर लिया गया था, न कि किसी राजनीतिक दबाव में।

    जस्टिस डिपार्टमेंट ने कल इस फोटो को वेबसाइट से हटा दिया था, जिसमें ट्रंप के अलावा पोप जॉन पॉल सेकेंड की भी तस्वीर शामिल थी।

    जस्टिस डिपार्टमेंट ने कल इस फोटो को वेबसाइट से हटा दिया था, जिसमें ट्रंप के अलावा पोप जॉन पॉल सेकेंड की भी तस्वीर शामिल थी।

    पीड़ितों की वकील ने उठाए गंभीर सवाल

    पीड़ितों की ओर से पैरवी कर रहीं मशहूर वकील ग्लोरिया ऑलरेड ने कहा कि कई दस्तावेजों में पीड़ितों के नाम और तस्वीरें ठीक से छिपाई नहीं गईं। इससे पीड़ितों को दोबारा मानसिक आघात पहुंचा है। एक पीड़िता ने आरोप लगाया कि, उसका नाम सार्वजनिक कर दिया गया, जबकि उसे अपनी ही फाइल देखने की अनुमति तक नहीं दी गई। उसने इसे अन्याय बताया।

    तीन लाख दस्तावेज, फिर भी अधूरी जानकारी

    शुक्रवार रात जस्टिस डिपार्टमेंट ने एपस्टीन केस से जुड़े करीब तीन लाख दस्तावेज जारी किए। इनमें पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और पॉप स्टार माइकल जैक्सन जैसी हस्तियों की तस्वीरें भी सामने आईं। हालांकि, रिकॉर्ड्स में डोनाल्ड ट्रंप का नाम लगभग नहीं के बराबर मिला, जबकि फरवरी में जारी एपस्टीन के निजी जेट के फ्लाइट लॉग्स में ट्रंप का नाम सामने आ चुका है।

    एक तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेफ्री एपस्टीन, मेलानिया ट्रंप और गिस्लीन मैक्सवेल एक साथ दिखाई दिए।

    एक तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेफरी एपस्टीन, मेलानिया ट्रंप और गिस्लीन मैक्सवेल एक साथ दिखाई दिए।

    कौन से अहम दस्तावेज अब भी नहीं आए सामने?

    नए दस्तावेजों में एपस्टीन के न्यूयॉर्क और यूएस वर्जिन आइलैंड्स स्थित घरों की तस्वीरें तो हैं, लेकिन सबसे जरूरी कागज अब भी गायब हैं। इनमें पीड़ितों के FBI इंटरव्यू, वह फैसला जिसमें एपस्टीन को कड़ी सजा नहीं दी गई थी, और जांच से जुड़े कई अहम रिकॉर्ड शामिल हैं। इसी वजह से विपक्ष लगातार पूरी पारदर्शिता की मांग कर रहा है।

    ट्रंप और एपस्टीन का पुराना रिश्ता

    Epstein Files Controversy में ट्रंप और एपस्टीन की पुरानी दोस्ती बार-बार सामने आ रही है। 2002 में दिए गए एक इंटरव्यू में ट्रंप का बयान और 1992 की एक पार्टी का वीडियो फुटेज आज भी सवाल खड़े करता है। हालांकि, ट्रंप का दावा है कि 2019 से पहले ही उनका एपस्टीन से मनमुटाव हो गया था और वे 15 सालों से संपर्क में नहीं थे।

    मशहूर गायक माइकल जैक्शन (बाएं), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच में) और अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे। एक महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।

    मशहूर गायक माइकल जैक्शन (बाएं), पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन (बीच में) और अमेरिकी होस्ट ओप्रा विन्फ्रे। एक महिला का चेहरा छिपा दिया गया है।

    जस्टिस डिपार्टमेंट आगे क्या करेगा?

    जस्टिस डिपार्टमेंट ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में एपस्टीन केस से जुड़ी और फाइलें जारी की जाएंगी। इनमें ग्रैंड जूरी रिकॉर्ड, ट्रैवल डिटेल्स और वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेज शामिल हो सकते हैं। लेकिन जब तक सभी अहम कागजात सार्वजनिक नहीं होते, तब तक Epstein Files Controversy अमेरिकी राजनीति में गरमाई रहेगी और सरकार पर सवाल उठते रहेंगे।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts