PlayBreaking News

बांग्लादेश में भीड़ ने की हिंदू युवक की हत्या :सात गिरफ्तार, मोहम्मद यूनुस बोले- ‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’

बांग्लादेश के मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। शव को सार्वजनिक रूप से आग के हवाले किया गया। उस्मान हादी की हत्या के मुख्य आरोपी फैसल करीम भारत भागने की कोशिश कर रहा है। अंतरिम सरकार ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Follow on Google News
सात गिरफ्तार, मोहम्मद यूनुस बोले- ‘किसी को बख्शा नहीं जाएगा’
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    ढाका। बांग्लादेश में Bangladesh Political Violence का एक और गंभीर मामला सामने आया है। मयमनसिंह जिले में हिंदू युवक दीपू चंद्र दास को भीड़ ने बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला और शव को सड़क पर सार्वजनिक रूप से आग के हवाले कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब देश में युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद राजनीतिक तनाव चरम पर था। अंतरिम सरकार ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

    क्या है पूरा मामला

    बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले के भालुका इलाके में 18 दिसंबर की रात लगभग 9:15 बजे एक भयावह घटना हुई।  जिसमें 27 वर्षीय हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की हत्या कर दी गई। दीपू पायनियर निटवेयर्स (BD) लिमिटेड नामक गारमेंट फैक्ट्री के लिंकिंग सेक्शन में काम कर रहा था। कथित आपत्तिजनक टिप्पणी (ईशनिंदा) की जानकारी फैक्ट्री के बाहर फैल गई, जिसके बाद 1500 से 2000 लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने फैक्ट्री का गेट तोड़कर दीपू को पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपू ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद भीड़ ने उसके शव को सड़क पर घसीटा, डिवाइडर पर टांग दिया और फिर आग लगा दी। जिससे यह मामला और भी गंभीर बन गया। 

    गिरफ्तार आरोपी और RAB की कार्रवाई

    नाम

    उम्र

     

    मोहम्मद लिमोन सरकार

    19

    गिरफ्तार

    मोहम्मद तारेक हुसैन

    19

    गिरफ्तार

    मोहम्मद मानिक मिया

    20

    गिरफ्तार

    इरशाद अली

    39

    गिरफ्तार

    निजुम उद्दीन

    20

    गिरफ्तार

    आलमगीर हुसैन

    38

    गिरफ्तार

    मोहम्मद मिराज हुसैन अकोन

    46

    गिरफ्तार

    RAB-14 ने मयमनसिंह के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर आरोपियों को हिरासत में लिया। जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

    उस्मान हादी हत्या का मामला

    बांग्लादेश की राजधानी ढाका में 12 दिसंबर 2025 को उस्मान हादी हत्या का मामला सामने आया। बाइक सवार हमलावर ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिंगापुर भेजा गया, जहां उनका निधन हो गया। इस मामले में मुख्य आरोपी फैसल करीम के भारत भागने का दावा किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादी की हत्या से एक दिन पहले फैसल करीम अपनी गर्लफ्रेंड के साथ एक रिजॉर्ट में मौजूद था और वहां उसने धमकी दी थी कि, कल बांग्लादेश हिल जाएगा।

    शरीफ उस्मान हादी और इंकलाब मंच

    शरीफ उस्मान हादी एक युवा नेता, लेखक और लेक्चरर थे, जो अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के बाद राजनीतिक मंच पर उभरे। वह इंकलाब मंच के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे और ढाका-8 सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे थे। हादी अवामी लीग की सरकार के खिलाफ सक्रिय रूप से अपनी आवाज उठा रहे थे और युवाओं के बीच अपनी राजनीतिक पहचान बना चुके थे।

    बांग्लादेश चुनाव शेड्यूल 2026

    चरण

    तारीख

    नामांकन

    29 दिसंबर 2025 तक

    जांच

    30 दिसंबर 2025 – 4 जनवरी 2026

    नामांकन वापसी

    20 जनवरी 2026

    चुनाव चिह्न आवंटन

    21 जनवरी 2026

    प्रचार

    21 जनवरी – 10 फरवरी 2026

    चुनाव

    12 फरवरी 2026

    • यह चुनाव पूर्व पीएम शेख हसीना के तख्तापलट के डेढ़ साल बाद हो रहा है।
    • अवामी लीग की पंजीकरण निलंबित, प्रमुख नेता गिरफ्तार।

    प्रशासन और सुरक्षा प्रतिक्रिया

    अंतरिम सरकार ने घटना की निंदा की और कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जनता से संयम बरतने, अफवाहों से दूर रहने और हिंसा में शामिल न होने की अपील की गई।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts