Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

SIR :MP में कट सकते हैं 10 लाख से ज्यादा नाम, कल से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में चेक कर सकेंगे आपका नाम है या नहीं

SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत 28 नवंबर से शुरू हुआ वोटर लिस्ट का काम अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां से आपको पता चलेगा कि वोटर लिस्ट में आपका नाम है या नहीं। 23 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी।
MP में कट सकते हैं 10 लाख से ज्यादा नाम, कल से ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में चेक कर सकेंगे आपका नाम है या नहीं
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल। मप्र में मतदाता सूची प्रारूप (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) का प्रकाशन 23 दिसंबर को किया जाएगा। 28 नवंबर से 3 नवंबर तक SIR  के तहत मतदाताओं का वेरिफिकेशन किया गया। इसमें मतदाताओं के नाम वेरिफाई किए गए और फॉर्म जमा कराए गए। इसके बाद 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक विधानसभावार नामों की गिनती की गई है। इसके बाद 22 दिसंबर तक फाइन ड्राफ्ट कंट्रोल किया गया। अब 23 दिसंबर से वोटर अपने बूथ पर जाकर या चुनाव आयोग की साइट पर जाकर ऑनलाइन अपना नाम चेक कर सकेंगे। इसे साथ ही 22 जनवरी तक नाम जुड़वाने के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

    9 लाख से ज्यादा ने नहीं दी 2003 की जानकारी

    सूत्रों की मानें तो SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से मप्र में 10 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम कम हो गए हैं। हालांकि फाइनल फिगर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (CEO) द्वारा 23 दिसंबर को दिए जा सकते हैं। लेकिन बड़ी संख्या में नाम काटे जाने के कारण लोग चिंतित भी हैं। मप्र में SIR प्रक्रिया में 5 करोड़ 76 लाख फॉर्म जमा हुए हैं। इनमें से 9 लाख ने साल 2003 की जानकारी नहीं दी है। इसके साथ ही 8.5 लाख वोटर मृत बताए गए हैं। ढाई लाख वोटर ऐसे हैं जिनके नाम की डबल एंट्री है, यानी दो-दो जगह उनका नाम दर्ज है।

    12 लाख ने फॉर्म अधूरे छोड़े

    चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों ने पाया कि करीब 12 लाख लोगों ने अपने फॉर्म अधूरे छोड़ दिए हैं। चुनाव आयोग से अब इन्हें नोटिस दिए जाएंगे। हालांकि बीएलओ ने बड़ी संख्या में फॉर्म में करेक्शन कराए हैं।  23 दिसंबर को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होने के बाद से ही दावे और आपत्ति से जुड़े आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू होगी। इसके साथ ही नए नाम जोड़ने का काम भी शुरू होगा। इसके लिए फॉर्म 6 भरकर देना होगा।  भोपाल जिले में 21 लाख 25 हजार 908 मतदाताओं में से 16 लाख 86 हजार 425 का वेरिफिकेशन बीएलओ द्वारा किया गया है। इसके साथ ही 6 लाख 56 हजार 611 लोगों ने ऑनलाइन फॉर्म जमा किए हैं। भोपाल में एक लाख से ज्यादा वोटर्स की मैपिंग नहीं हो सकी। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts